राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बच्चों की खास मेजबानी:पूजन के साथ महाशिवरात्रि पर अभिषेक, पूजा अर्चना के बाद लिया विशेष भोज का आनंद

महाशिवरात्रि के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर स्थित शिव मंदिर में अभिषेक और पूजन हुआ, जिसमें इंडियन वूमेन इम्पैक्ट एनजीओ के बच्चों ने भाग लिया। पूजन-अर्चना के बाद उनके लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने बड़ा पाव, ऑयल-फ्री प्याज भजिया और विभिन्न स्वादों की चाय का आनंद लिया।
इस दौरान राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक एन.सी. गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बैठने और चाय-स्नैक्स का आनंद लेने की एक नई सुविधा भी शुरू की गई, जिससे यह जगह भी अब जवाहर कला केंद्र की तर्ज पर लोगों के लिए एक नया विकल्प बन सकेगी। सुबह शिव मंदिर में भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक संपन्न हुआ। बच्चों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्हें खासतौर पर आमंत्रित कर स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए, जिन्हें उन्होंने खुशी-खुशी खाया। इसी अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में चौथे टी ट्रेडिशन कैफे का शुभारंभ भी किया गया। टी ट्रेडिशन के फाउंडर डायरेक्टर दीपक मटोलिया ने बताया कि यहां 72 तरह की चाय सर्व की जाएगी, जिसमें पारंपरिक और फ्लेवर्ड दोनों तरह के ऑप्शन होंगे। कैफे गेट नंबर 2, ब्लॉक सी, ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है, जहां लोग हर मौसम में बैठकर चाय और स्नैक्स का आनंद ले सकेंगे। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आए दिन इवेंट होते रहते है, ऐसे में इसमें यह पहल शुरू की गई है। जिससे यहां आने वाले लोगों को बैठने के साथ चाय पर चर्चा भी की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *