राजस्थान का इनामी बदमाश हरियाणा में चला रहा था JCB:हुलिया बदलकर काट रहा था फरारी, CID टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

राजस्थान पुलिस की सीआईडी (सीबी) ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है। वह पिछले सात साल से हुलिया बदलकर फरारी काट रहा था। हरियाणा में जेसीबी चलाते मिले इनामी बदमाश को सीआईडी टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा है। एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया- इनामी बदमाश लुकमान मेव पुत्र उस्मान निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को अरेस्ट किया गया है। टोंक पुलिस की ओर से उसके ऊपर 10 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। साल-2019 में आरोपी लुकमान ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर टों के उनियारा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। फाइनेंस रिकवरी के नाम पर एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद से आरोपी लुकमान अपनी पहचान छिपाकर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फरारी काट रहा था। घेराबंदी कर पकड़ा
एसपी मैत्रेयी के सुपरविजन में एक विशेष टीम बनाई गई। गठित टीम में एसआई शैलेन्द्र शर्मा व कॉन्स्टेबल बृजेश शर्मा को इनपुट मिला कि इनामी बदमाश फरीदाबाद के सेक्टर-28 में छिपकर रह रहा है। पहचान छुपाने के लिए जेसीबी चलाने का काम कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *