राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश:दिन-रात के तापमान में बदलाव, पारा 30 डिग्री के करीब, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। न्यूनतम-अ​धिकतम तापमान बढ़ने के कारण सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। यहां हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है। दोपहर बाद बदला मौसम पिछले 24 घंटे में बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर के एरिया में आसमान में मंगलवार दोपहर में हल्के बादल छाए। चूरू, श्रीगंगानगर के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अचानक तापमान बढ़ने और वातावरण में ह्यूमिडिटी (नमी) की मात्रा ज्यादा होने से स्थानीय स्तर पर बादल बन गए। इस कारण मौसम बदला। 7 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर दर्ज राजस्थान में मंगलवार को कई शहरों में हल्की गर्मी रही। 7 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। इसमें बाड़मेर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, चूरू, फतेहपुर और दौसा शामिल है। राजधानी जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में दिनभर तेज धूप रही और देर शाम को भी सर्दी का असर कम रहा। रात में सर्दी गायब, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से ऊपर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में तो रात में भी सर्दी लगभग गायब हो गई। मंगलवार बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज हुआ। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 15.1, झुंझुनूं में 14, जयपुर में 14.5 और अजमेर में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *