मुख्यमंत्री की नवीन घोषणाओं में बजट में जैसलमेर जिले के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी दी गई है। जिले के कीता गांव से सितोड़ाई तक 6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए सरकार ने 2 करोड़ 40 लाख रुपए का प्रावधान किया है। इस सड़क के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी और रेतीले धोरों के बीच कनेक्टिविटी का संकट समाप्त होगा। मिसिंग लिंक और मरम्मत पर जोर सरकार ने प्रदेशभर में मिसिंग लिंक सड़कों के लिए अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये और नॉन-पेचेबल सड़कों के लिए 1,400 करोड़ रुपये की घोषणा की है। जैसलमेर-पोकरण जैसे विशाल भौगोलिक क्षेत्र वाले जिलों में इन घोषणाओं का सीधा लाभ उन गांवों को मिलेगा जो अभी तक मुख्य सड़कों से नहीं जुड़ पाए हैं । इसके साथ ही, सड़कों के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी भारी निवेश प्रस्तावित है । ऊर्जा और तकनीक में नवाचार मरुस्थलीय क्षेत्र होने के कारण जैसलमेर सौर ऊर्जा का केंद्र है। सरकार ने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि रूपांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा की है। अब नॉन-एससी/एसटी श्रेणी के काश्तकार भी अपनी कृषि भूमि का उपयोग अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आसानी से कर सकेंगे, जिसकी अनुमति उपखंड अधिकारी या सहायक आयुक्त स्तर पर ही मिल सकेगी। इसके अलावा, 33 केवी तक के विद्युत कनेक्शनों के लिए स्व-प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे पोकरण के किसानों और उद्यमियों को बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । जैसलमेर के लिए बजट में हुई घोषणाएं पेयजल व सड़क: मोहनगढ़ से गजरूप सागर तक पेयजल पाइप लाइन के लिए 196 करोड़ रुपए और मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान। पर्यटन विकास: तनोट को टूरिज्म हब, खुहड़ी को अल्ट्रा लग्जरी श्रेणी में विकसित करना और थार सांस्कृतिक सर्किट का गठन। शिक्षा व खेल: कॉलेज में भूगोल विषय, युवाओं के लिए सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पूल (30 करोड़)। ऊर्जा व कृषि: मोहनगढ़ में 132 केवी जीएसएस, तारबंदी और सोलर पंप के लिए राशि स्वीकृत। स्वास्थ्य: मेमोग्राफी, एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन की घोषणा। आधारभूत संरचना: खाद्य प्रयोगशाला का निर्माण और शहरी क्षेत्रों को क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटी के रूप में विकसित करना। ये खबर भी पढ़ें। … जैसलमेर में सम जैसा दूसरा लग्जरी टूरिस्ट पॉइंट:हॉन्टेड विलेज कुलधरा में फैसिलिटी सेंटर बनेगा; शहर में आएगा नहर का पानी राजस्थान बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जैसलमेर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म, हेल्थ और पानी से जुड़ी कई घोषणाएं की है। सबसे बड़ी घोषणा में नहर का पानी शहर तक लाया जाएगा। ये 196 करोड़ रुपए की लागत से मोहनगढ़–गजरूप सागर शहरी पेयजल योजना है। इस योजना के तहत नहरी पानी को जैसलमेर शहर तक लाया जाएगा। जिससे लंबे समय से बनी पेयजल संकट की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। (पूरी खबर पढ़ें)


