इजराइल-अमेरिका और ईरान में जंग जारी है। यूएई और दुबई पर भी हमला करने के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इस वजह से दुबई में राजस्थान के कई लोग फंस गए हैं। डीग जिले के ज्योतिषी भी दुबई में फंस गए हैं। वे 28 फरवरी को आयोजित ज्योतिष सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई गए थे। उन्हें एक मार्च को भारत लौटना था, लेकिन फ्लाइट रद्द हो गई। जयपुर से दुबई, अबू धाबी और शारजाह जाने वाले फ्लाइट भी कैंसिल हो गई हैं। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर अजमेर में शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर जुलूस निकाला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नारे लगाए। उनके पुतले भी फूंके। अमेरिका और इजराइल के हमले की कड़ी निंदा की। …. यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के स्टूडेंट्स-कारोबारी हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे:बोले- धमाके हो रहे हैं; अजमेर में शोक का ऐलान, जयपुर से उड़ानें कैंसिल, एडवाइजरी जारी ईरान के यूएई और दुबई में हमला करने के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इस कारण राजस्थान के जोधपुर, कोटा, सीकर के 100 से ज्यादा स्टूडेंट और अन्य लोग फंस गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें) … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…


