राजस्थान के 2 युवकों की अहमदाबाद में मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में चौथी मंजिल से नीचे गिरे, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल

अहमदाबाद (गुजरात) में राजस्थान के 2 युवकों की मौत हो गई। आंबावाड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर सेंटिंग प्लेट (शटरिंग) लगा रहे थे। इसी दौरान चौथे माले पर काम कर रहे तीन लोग अचानक नीचे गिर पड़े। हादसे में 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एलिसब्रिज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंदिनी बिल्डिंग ‘हैप्पीनेस’ स्कीम में हुआ हादसा
आंबावाड़ी इलाके में कल्याण ज्वेलर्स के पीछे वर्धमान डेवलपर्स की ‘नंदिनी बिल्डिंग हैप्पीनेस’ नामक आवासीय परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच मजदूर सेंटिंग प्लेट लगा रहे थे। इसी दौरान चौथे माले पर बना मचान (प्लेटफॉर्म) अचानक टूट गया, जिससे उस पर काम कर रहे 3 मजदूर नीचे गिर गए। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उदयपुर और डूंगरपुर जिले के रहने वाले
मरने वालों की पहचान उदयपुर जिले के शांतिलाल मानत और डूंगरपुर जिले के देवीलाल भील के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। साइट पर प्लास्टर का काम चल रहा था
सूत्रों के अनुसार, साइट पर प्लास्टर का काम चल रहा था और उसी दौरान ऊपर मचान बनाया गया था। तीनों मजदूर उसी पर खड़े होकर काम कर रहे थे, तभी मचान टूट गया। इस हादसे के बाद निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *