नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन से जुड़ी है। यहां लोगों ने जूस पीकर अनशन तोड़ा, लेकिन कुछ देर बाद फिर अनशन पर बैठ गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. मुख्यमंत्री बोले- आप सरकार बचाने दिल्ली जाते थे
राज्यपाल के अभिभाषण पर गुरुवार को बहस का जवाब देते समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ये कहते हैं मुख्यमंत्री बार-बार दिल्ली जाते हैं। आप जाते थे तो, सरकार बचाने जाते थे, मैं तो जनता की सेवा के लिए जाता हूं। आप तो होटलों में आराम कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर 2. रनवे टच कर फिर उड़ी एअर इंडिया की फ्लाइट
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एअर इंडिया की फ्लाइट को पहली कोशिश में लैंडिंग छोड़कर गो-अराउंड करना पड़ा। मुंबई से जयपुर पहुंची फ्लाइट AI-2781 की लैंडिंग फेल होने से यात्रियों में दहशत फैल गई। 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। पढ़ें पूरी खबर 3. जूस पीकर अनशन तोड़ा, कुछ देर बाद फिर बैठै
बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के चौथे दिन मंत्री केके विश्नोई ने अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सिर्फ जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी काटने पर रोक लगाने का ऑर्डर सुनते ही लोग भड़क गए और फिर अनशन पर बैठ गए। लोगों ने कहा- पूरे राजस्थान में खेजड़ी काटने पर रोक लगानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 4. लेक्चरर ने किया सुसाइड, लिखा- पुलिस ने मेरी इरादतन हत्या की है
जयपुर में सस्पेंड चल रहे एक लेक्चरर ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा- मैं मरा नहीं हूं, पुलिस ने मेरी इरादतन हत्या की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- लेक्चरर का शव करीब 3 घंटे पड़ा रहा और ऊपर से 3 ट्रेनें गुजर चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर 5. थाने में 1 घंटे तक तड़पता रहा युवक, फिर तोड़ा दम
उदयपुर में बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक रिपोर्ट लिखवाने सवीना थाने पहुंचा, लेकिन 1 घंटे तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस दौरान वह एंबुलेंस में कराहता रहा। वह कहता रहा- मुझे जल्दी हॉस्पिटल ले चलो, मैं मर जाऊंगा। आखिरकार, उसे एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर अब 3 अहम खबरें
6. महिला पटवारी ने विधायक से कहा- आप धमकी दे रहे हो
तहसीलदार से विवाद के बाद अब दौसा विधायक का महिला पटवारी से बहस करने का ऑडियो सामने आया है। इसमें विधायक डीडी बैरवा से महिला पटवारी कह रही हैं कि आप मुझे धमकी कैसे दे रहे हो। आपको दिक्कत हो तो ट्रांसफर करवा देना। इस पर विधायक कहते हैं- गरीब लोगों को परेशान मत करो। पढ़ें पूरी खबर 7. चपरासी भर्ती की दूसरी पारी का रिजल्ट फिर जारी होगा
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने प्रश्न संख्या 108 के विकल्प को लेकर हुए विवाद के चलते फिर से विकल्प (D) को ही सही माना है। ऐसे में अब दूसरी पारी का रिजल्ट दोबारा जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 8. सब्जियों के बीच से निकला 3 फीट लंबा सांप
कोटा में एक व्यक्ति सब्जी के ठेले पर सब्जियां छांट रहा था। इस दौरान सब्जियों के बीच से अचानक एक 3 फीट लंबा सांप निकला। घबराकर ग्राहक पीछे हट गया और तुरंत ठेले वाले को इसके बारे में बताया। सूचना पर स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू किया। पढ़ें पूरी खबर
खबर जो हटकर है
9. ज्वेलरी की दुकान से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर
नागौर के डेगाना में एक कबूतर ज्वेलरी की दुकान से करीब 1 लाख रुपए की सोने की चेन लेकर उड़ गया। दुकान के ऊपर बने कमरों में कारीगर गहने बना रहे थे। इसी दौरान बालकनी में कबूतर आकर बैठ गए। कारीगर का ध्यान दूसरी तरफ हुआ तो कबूतर सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया। पढ़ें पूरी खबर कल क्या होगा खास
10. ‘पिंकफेस्ट 2026’ में साहित्य, कला का होगा संगम
राजस्थान की जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं और वैश्विक कलारूपों के संगम के रूप में पिंकफेस्ट 2026 का आयोजन 6 से 8 फरवरी तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में किया जाएगा।


