राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:विधायक ने हाथ पर लिखा-एक साल में बन जाएगा पुल; जयपुर से लापता टूरिस्ट जापान पहुंचे; स्टूडेंट ने महिला को पीटा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। कल राजस्थान का बजट पेश होगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1.1 लाख नौकरियां, ‘लखपति दीदी’ बढ़ेंगी
राजस्थान का बजट 11 फरवरी को पेश होगा। इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों और गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास कार्यों की अनेकों घोषणाएं होंगी। बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा संभव है। पूरी खबर पढ़ें 2. केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 किमी तक सुनाई दिए धमाके
चित्तौड़गढ़ में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। धमाके की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हजारों किलो वजनी लोहे के टुकड़े 300 मीटर दूर पंचायत परिसर में जाकर गिरे। एसडीएम ऑफिस के छत की दीवार टूट गई। पूरी खबर पढ़ें 3. 5 साल बाद सुलझा भरतपुर पूर्व राजपरिवार का विवाद
भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने करीब पांच साल बाद बेटे अनिरुद्ध सिंह के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया है। कैप्शन लिखा- ‘आज जवाहर रिजॉर्ट में बहुत दिनों बाद मेरे बेटे युवराज अनिरुद्ध से सुखद मुलाकात हुई। पूरी खबर पढ़ें 4. चाकू से गोदकर ज्वेलर की हत्या, बाजार बंद
नागौर के मेड़ता में आधी रात में दो बदमाशों ने ज्वेलर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या कर दी। उन्हें बचाने आए उनके 2 करीगरों को भी बदमाशों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. जयपुर में लापता हुए जापानी टूरिस्ट टोकियो पहुंचे
जयपुर से लापता दोनों जापानी टूरिस्ट का पता चल गया है। दोनों 8 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से टोकियो (जापान) चले गए। इससे पहले जयपुर में दोनों पर्यटक 7 फरवरी को टैक्सी ड्राइवर को खाना खाने की कहकर मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट गए थे। बैग टैक्सी में ही थे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. राजस्थान के जवान का CRPF कैंपस में कंकाल मिला
राजस्थान के CRPF जवान का कंकाल मध्यप्रदेश के नीमच छावनी परिसर (कैंट एरिया) में मिला। जवान 44 दिन से लापता था। आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात हुई थी। तब जवान ने 50 दिन की छुट्टी लेकर घर आने की बात कही थी। पूरी खबर पढ़ें 7. फर्जी IPS बनकर शादी, 19 लाख लेकर भागने वाला गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर खुद को IPS अधिकारी बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, शादी रचाई और फिर पत्नी के डॉक्युमेंट से बैंक से 19 लाख रुपए का लोन लेकर फरार हो गया। मध्यप्रदेश में पहचान छुपाकर ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे शातिर ठग को बांसवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 8. NEET स्टूडेंट ने महिला को जमकर पीटा
कोटा में NEET की कोचिंग कर रहे स्टूडेंट ने खाना बनाने वाली मेड को जमकर पीटा। स्टूडेंट उसे झाड़ू से मारते हुए फ्लैट के बाहर लेकर आया। बताया जा रहा है स्टूडेंट शराब के नशे में था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. MLA ने हाथ पर लिखा- एक साल में बन जाएगा पुल
भीलवाड़ा में जहाजपुर MLA के पास पहुंचे बुजुर्ग ने कहा- साहब, आश्वासन तो सब देते हैं, काम कोई नहीं करता…। इस पर विधायक गोपीचंद मीणा ने बुजुर्ग के हाथ पर लिखकर भरोसा दिया कि एक साल में पुल बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. पेंशनर्स 11 फरवरी को फिर से देंगे धरना
जोधपुर के जयनारायण यूनिवर्सटी में पिछले तीन महीने से पेंशन नहीं मिलने से नाराज पेंशनर्स 11 फरवरी को फिर से धरना देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *