राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:डॉक्टर ने मरीज के परिजन को थप्पड़ मारा; पुलिस एनकाउंटर में बदमाश ढेर; 8 महीने की बेटी का गला काटा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भीलवाड़ा से है। यहां 5 लोगों ने शराब समझकर जहरीला केमिकल पी लिया। इनमें 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. शराब समझकर जहरीला केमिकल पीया, 4 की मौत
भीलवाड़ा में 5 लोगों ने शराब समझकर जहरीला केमिकल पी लिया। इनमें 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हैं और शादी वाले घर से शराब की बोतलें समझकर ये केमिकल ले आए थे। पूरी खबर पढ़ें 2. अभद्र इशारा करने वाले MLA की सदस्यता खत्म करने की मांग
बीजेपी विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विधानसभा में अभद्र इशारा करने वाले कांग्रेस MLA रोहित बोहरा की सदस्यता खत्म करने की मांग की। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा- सदन की अपनी मर्यादा होती है। मैं वीडियो को देखूंगा। वीडियो गरिमा के अनुकूल नहीं होगा तो आगे कार्रवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें 3. पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, 1 की मौत
पाली जिले में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को 2 गाड़ियों में नशे के सामान की तस्करी की सूचना मिली थी। पीछा करने पर एक गाड़ी में सवार युवक ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके सीने में गोली लग गई। पूरी खबर पढ़ें 4. जमीन से निकले चमकीले पत्थर में मिली कीमती धातुएं
अलवर में बोरवेल खोदते समय तेज पानी के प्रेशर के साथ निकले चमकीले पत्थर को लोग चांदी समझ लूट ले गए थे। इस पत्थर के 3 सैंपलों की जांच में चौकाने वाला रिजल्ट सामने आया। 25 से 50 ग्राम के पत्थरों में लोहे सहित सीसा, टिन, पैलेडियम, ऑस्मियम जैसी धातुएं भी मिक्स हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. जूनियर असिस्टेंट के घर मिला डेढ़ करोड़ का सोना
बीकानेर में ACB की रेड में जूनियर असिस्टेंट के घर से करीब 1 करोड़ 60 लाख का सोना मिला है। करीब 5 लाख की चांदी और 75 लाख से ज्यादा का कैश भी मिला है। एसीबी ने जूनियर असिस्टेंट के 5 ठिकानों पर छापा मारा। शुभकरण परिहार फलोदी की बाप पंचायत समिति की कानासर ग्राम पंचायत में तैनात है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. नर्सिंग ऑफिसर बोला- लड़के ही क्यों मरते हैं, फिर जहर खाया
पाली में एक नर्सिंग ऑफिसर ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जान देने से पहले उसने 2 वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इनमें एक महिला को सुसाइड का जिम्मेदार बताया। उसने कहा- मुझे बर्बाद करने वाली को सजा नहीं मिले तो मेरी अस्थियां गटर में बहा देना। पूरी खबर पढ़ें 7. पिता ने 8 महीने की बेटी का गला काटा
जयपुर में एक पिता ने मासूम बेटी की हत्या कर दी। कैंची से गला काट कर शव कंबल में छुपा दिया। हत्या के बाद खुद ने भी सुसाइड की कोशिश की। पहले खुद के गले पर कैंची मारी और फिर फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 8. डॉक्टर ने मरीज के परिजन को थप्पड़ मारा
अजमेर के JLN हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर ने हार्ट पेशेंट के परिजन को थप्पड़ मार दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में रेजिडेंट डॉक्टर से इलाज करने के लिए कहा तो वो गुस्सा हो गए और थप्पड़ मार दिया। गाली-गलौज और मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. हिरण के बच्चे को 9 महीने पाला
जैसलमेर में दर्जी परिवार ने 9 महीने तक पाले गए अनाथ हिरण के बच्चे को वन विभाग को सौंप दिया। परिवार ने उसे बेटी की तरह विदाई दी, जिसमें आरती उतारना और फूल माला पहनाकर विदा किया। जन्म के 5 दिन बाद हिरण की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. विश्व प्रसिद्ध घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में मेला कल से
सवाई माधोपुर के शिवाड़ में महाशिवरात्रि पर विश्व प्रसिद्ध घुश्मेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में 14 से 19 फरवरी तक 6 दिन तक धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *