राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:हिस्ट्रीशीटर ने लड़कियों को लात-घूंसों से पीटा; डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं; ट्रेलर में घुसी कार, 5 की मौत

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर झुंझुनूं से है। यहां किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे डिप्टी सीएम के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में भिड़ गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं
झुंझुनूं जिले में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। डिप्टी सीएम गुढ़ागौड़जी के एक प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया। पूरी खबर पढ़ें 2. ट्रेलर में घुसी कार, महिला टीचर समेत 5 की मौत
जयपुर के चाकसू में सड़क हादसे में महिला टीचर सहित 5 कार सवार लोगों की मौत हो गई। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। पूरी खबर पढ़ें 3. MLA से बहस करने वाले तहसीलदार के खिलाफ नोटिस
दौसा से कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ बहस करने वाले तहसीलदार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है। बैरवा ने कांग्रेस विधायकों के साथ विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को नोटिस सौंपा। स्पीकर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नोटिस मंजूर कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 4. RTE के तहत अब 4 क्लास में फ्री एडमिशन
राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में पहली बार नर्सरी से लेकर पहली क्लास तक यानी 4 क्लासों में राइट टू एजुकेशन यानी RTE के तहत ए​डमिशन हो पाएगा। इसके लिए 20 फरवरी से आवेदन शुरू हो जाएंगे, जबकि 6 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 5. ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत
पाली में FSL वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 1 कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। कॉन्स्टेबल एक दिन पहले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ वाली जगह FSL टीम को लेकर गए थे। सैंपल लेने गई टीम ढाबे पर खाना खाने रुकी थी। इसी दौरान ट्रक ने वैन को उड़ा दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. हिस्ट्रीशीटर ने 2 लड़कियों को लात-घूंसों से पीटा
जयपुर में एक हिस्ट्रीशीटर ने 2 लड़कियों को लात-घूंसों से पीटा। हिस्ट्रीशीटर ने कार से खींचकर लड़कियों को बाहर निकाला और हाथ मोड़ कर थप्पड़ मारा। इसके बाद मारपीट की। विधायकपुरी थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ FIR दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें 7. राजस्थान से चलने वाली 2 वंदे भारत ट्रेनें बंद
राजस्थान से चलने वाली 2 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बंद किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रीभार कम रहने के कारण यह निर्णय लिया है। उदयपुर से जयपुर चलने वाली ट्रेन आज से बंद कर दी गई है, जबकि उदयपुर से आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन 15 फरवरी से बंद कर दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 8. खेत में झोपड़ी बनाकर तैयार कर रहे थे ड्रग्स
प्रतापगढ़ में खेत में झोपड़ी बनाकर एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही थी। पुलिस ने दबिश देकर 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 60 लाख की एमडी, एमडी बनाने और सुखाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. महादेव और पार्वती मैया की शादी की रस्में हुईं
जोधपुर में भगवान महादेव ओर पार्वती मैया की शादी को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। शादी से पहले हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। इस मौके पर भगवान महादेव के विवाह का सावा भी लिखाया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. महाशिवरात्रि कल, मंदिरों में होगी विशेष पूजा
प्रदेश में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर शिवालयों में विशेष पूजा, अभिषेक और शोभायात्राएं आयोजित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *