राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:300 रुपए के विवाद में दोस्त की हत्या; तस्करों की कार पलटी,2 की मौत; युवक ने थाना परिसर में एसिड पीया

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बीकानेर के नोखा से है। यहां डोडा पोस्त से भरी तस्करों की कार पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. दूल्हा बने भोलेनाथ, शिवगणों का तांडव
राजस्थान में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवभक्त झूमते-गाते बाबा के दर्शन और पूजा के लिए मंदिरों में पहुंचे। अलवर के त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव दूल्हा बने। जालोर में शोभायात्रा में शिवगणों ने तांडव किया। झालावाड़ जिले के बकानी में मंदिर में मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. डोडा पोस्त से भरी तस्करों की कार पलटी, 2 की मौत
बीकानेर के नोखा में डोडा पोस्त से भरी तस्करों की कार की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार भी पलट गई। कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार बिजली के पोल से टकराकर बेकाबू हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर एयरपोर्ट पर महिला पैसेंजर को कुत्ते ने काटा
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से निकलते समय गेट के बाहर कुत्ते ने महिला पैसेंजर को काट लिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पैर से खून बहने लगा। महिला को इलाज के लिए एयरपोर्ट से हॉस्पिटल लेकर गए। महिला दिल्ली से जयपुर आई थी। पूरी खबर पढ़ें 4. BAP नेता ने कांग्रेस जॉइन की, बोले- रोत ने पार्टी हाईजैक की
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के टिकट पर गढ़ी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके मणिलाल गरासिया ने 12 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस जॉइन कर ली। उन्होंने कहा- भारत आदिवासी पार्टी दिशाहीन हो चुकी है। राजकुमार रोत और कुछ नेताओं ने निजी स्वार्थ के लिए पूरी पार्टी को हाईजैक कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. लव अफेयर में युवक ने थाना परिसर में एसिड पीया
पाली के सुमेरपुर थाना परिसर में युवक ने एसिड पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे फौरन सुमेरपुर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे पाली और फिर जोधपुर रेफर कर दिया गया। एक विवाहिता की गुमशुदगी मामले में पुलिस उसे पकड़कर लाई थी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. सोनू सूद से फैंस बोले- राजपाल ने धन्यवाद दिया
जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेता सोनू सूद का फैंस ने स्वागत किया। इस दौरान फैंस ने अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए आभार जताया। फैंस ने एक्टर से कहा- राजपाल यादव ने आपको थैंक यू कहा है। इस पर सोनू ने मुस्कुराते हुए कहा- तू अंदर गया था उसके साथ? पूरी खबर पढ़ें 7. 300 रुपए के विवाद में दोस्त को मार डाला
कोटा में 300 रुपए के विवाद में युवक ने दोस्त को मार डाला। दोनों दोस्त साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान रुपए के लेनदेन को लेकर युवक ने पत्थर काटने में इस्तेमाल होने वाले लोहे के औजार से दोस्त के सिर पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 8. घायल गाय देख डिप्टी सीएम ने रुकवाया काफिला
जयपुर-अजमेर हाईवे पर फॉर्च्यूनर की टक्कर से एक गाय घायल हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अपनी गाड़ी रुकवाई और फॉर्च्यूनर सवार लोगों से हालचाल पूछे। इसके बाद लोगों की मदद से घायल गाय को सड़क किनारे लिटाया और एंबुलेंस को फोन कर इलाज की व्यवस्था करवाई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 220 फीट ऊंची टंकी पर फंसा बंदर
चूरू के रातुसर गांव में एक बंदर खाने की तलाश में 220 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और 6 दिनों तक वहीं फंसा रहा। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कोशिश की, लेकिन बंदर को उतार नहीं पाए। रविवार को स्पेशल टीम ने बंदर का रेस्क्यू कर लिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. NDRF जवानों की भर्ती के लिए लगेंगे शिविर
NDRF में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए बाड़मेर में पंचायत समिति वार सोमवार से कैंप लगेंगे। इसकी शुरुआत गडरारोड से होगी। 27 फरवरी तक लगने वाले भर्ती शिविर में 10वीं पास युवा शामिल हो सकते हैं। फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *