राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:शादी में नाच रहे 5 लोगों को कुचला; 10 जिलों में बारिश,4 में ओले गिरे; डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाया

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर टोंक से है। यहां शादी में डीजे पर डांस करते समय 4 बच्चों समेत 5 लोगों को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान में बारिश, 4 जिलों में ओले गिरे
राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बरसात होने लगी। जयपुर में दोपहर बाद अचानक अंधेरा छा गया। 4 जिलों में ओले भी गिरे हैं। बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें 2. पिकअप ने 4 बच्चों समेत 5 को कुचला, 2 की मौत
टोंक में शादी में डीजे पर डांस करते समय 4 बच्चों समेत 5 लोगों को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्ची और एक महिला घायल है। पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी को आगे लेने की बजाय बैक कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर को डिटेन कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 3. कान्हा रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर छापेमारी
राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार 33 अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने रेड की है। कार्रवाई सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। टीमें बैंक खातों, डिजिटल डॉक्यूमेंट्स की जांच में जुटी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 4. विधानसभा में बीजेपी विधायक की टिप्पणी पर हंगामा
विधानसभा में बीजेपी विधायक की अशोक गहलोत पर बिना नाम लिए की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा हो गया। संदीप शर्मा ने कहा- हमने कभी आपके मुख्यमंत्री पर टीका टिप्पणी की हो तो बताओ। आप कसम खाकर बता देना उनकी पूरी बात समझ जाते हो क्या? पर हम कभी कहते हैं क्या? पूरी खबर पढ़ें 5. सरकारी स्कूल में फंदे पर लटके मिले दो शव
डूंगरपुर के गैंजी में सरकारी स्कूल में युवक-युवती की बॉडी मिलने से दहशत फैल गई। आशंका है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग के कारण सुसाइड किया है। पुलिस को दोनों की बॉडी क्लासरूम के बाहर निकले एक सरिये पर लटकी हुई मिली। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक हेमंत कुमार शर्मा और मैनेजर अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हेमंत भिवाड़ी पुलिस की DST टीम में तैनात हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार शर्मा का भाई है। इस फैक्ट्री में 16 फरवरी को 7 लोगों की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 7. डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर 90 लाख मांगे
भीलवाड़ा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक और डॉक्टर का उसी के स्टाफ ने अश्लील वीडियो बना लिया। दूसरे नंबर से मालिक को वॉटसऐप पर वीडियो भेजा और 90 लाख रुपए की डिमांड की। पुलिस ने बुधवार को हॉस्पिटल के 4 नर्सिंग स्टाफ को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 8. पाकिस्तान बॉर्डर पर गरजे वज्र और भीष्म टैंक
जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर पर जब भारतीय सेना के युद्धक टैंक T-90 भीष्म और K-9 वज्र की ऑटोमैटिक तोपें गरजीं तो मीलों दूर तक धरती कांप उठी। सटीक निशाना और रैपिड रिस्पाॉन्स का प्रदर्शन करते हुए सेना ने दुश्मन के ठिकानों को पलभर में तबाह कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. शादियों में जोधपुरी साफे का क्रेज, अमेरिका तक सप्लाई
शादियों के सीजन में इन दिनों जोधपुरी साफे का भी क्रेज बढ़ गया है। साफों की सबसे ज्यादा वैराइटी यहां मिलती है। यही कारण है कि देश-विदेश तक साफों की सप्लाई होती है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. सांभर फेस्टिवल का कल आखिरी दिन
जयपुर के पास सांभर झील में होने वाले सांभर फेस्टिवल का कल यानी 19 फरवरी को आखिरी दिन है। यह राजस्थान की कला, संस्कृति और सांभर नमक उत्पादन के गौरव को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *