नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जालोर से है। यहां पति ने पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद युवक ने ही पुलिस को सूचना दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. भास्कर के खुलासे के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन
राजस्थान की ट्रेनों में शराब बेचने के भास्कर के खुलासे के बाद रेलवे ने बड़ा एक्शन लिया है। 3 ठेकाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाकर ब्लैकलिस्ट कर दिया और केस दर्ज किया है। संबंधित रेलवे कर्मचारी को निलंबित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाला पकड़ा
करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को यह दावा किया। उन्होंने धमकी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद कोटा पुलिस ने आरोपी राज आमेरा को पकड़ लिया है। पूरी खबर पढ़ें 3. पत्नी और 2 बच्चों की गला काटकर हत्या
जालोर में पति ने पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद युवक ने ही पुलिस को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची तो कमरे में तीनों के शव पड़े थे। दीवार और आंगन में खून ही खून फैला था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें 4. बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट को जमानत
फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दोनों को नियमित जमानत दे दी। इससे पहले 13 फरवरी को श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें 5. कान्हा रेस्टोरेंट पर IT रेड, 50 लाख कैश मिले
राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की छापेमारी गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह 7 बजे छापेमारी शुरू हुई थी। इनकम टैक्स विभाग की टीम को अब तक 50 लाख रुपए कैश और 8 बैंक लॉकर मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. डॉक्टर ने दुकानदार को डंडे से पीटा
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में जमीन के रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में डॉक्टर ने डंडे से दुकानदार की गर्दन पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने डॉक्टर को पकड़ा और बीच-बचाव किया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 7. मां की गोद में 2 बच्चों की मौत
डूंगरपुर में ऑटो पलटने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। डेढ़ महीने और 3 साल के दोनों बच्चे अपनी-अपनी मां की गोद में बैठे थे। दोनों बच्चों की मां समेत 7 लोग घायल हो गए। परिवार डेढ़ महीने के बच्चे की मां को डिलीवरी के बाद ससुराल छोड़ने जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें 8. 25 लाख वसूलने भारत-पाक बॉर्डर पर पहुंचा
जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पकड़ा गया तेलंगाना का युवक 25 लाख रुपए की वसूली करने आया था। हालांकि पूछताछ के आधार पर दुबई कनेक्शन और मोबाइल डेटा खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल संवेदनशील इलाके में युवक के पहुंचने की एजेंसियां गहन जांच कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. IAS अधिकारियों की बिना बैंडबाजा और बारात के शादी
अलवर में दो IAS अधिकारी बिना बैंडबाजा और बाराती के शादी के बंधन में बंधे। अलवर SDM माधव भारद्वाज और गुजरात के जामनगर की SDM अदिति वासने ने कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के सामने शादी रजिस्टर्ड करवाई। कलेक्टर के चैंबर में IAS वर-वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. सूर्यकिरण-सारंग टीम दिखाएगी हैरतअंगेज कारनामे
जयपुर में 20 और 22 फरवरी को भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टर से एयर शो करेगी। वायुसेना की ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक’ और ‘सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले’ टीम हैरतअंगेज कलाबाजियों से दर्शकों को रोमांचित करेगी।


