राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रेप-हत्या के दोषियों को फांसी की सजा; बारात में डीजे के कारण करंट फैला; खुफिया कमरे में मिली करोड़ों की ज्वेलरी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जालोर से है। यहां प्राइवेट स्कूल की दीवार गिरने से 6 साल की छात्रा की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. रेप-हत्या के 2 दोषियों को फांसी की सजा
दौसा के लालसोट में महिला से रेप और हत्या के 2 दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। एडीजे ऋतु चौधरी ने शुक्रवार को ये फैसला सुनाया। फैसला सुनाने के दौरान जज ने कविता पढ़ी- क्या था कसूर मेरा, क्या बेटी होना ही कसूर था मेरा। पूरी खबर पढ़ें 2. सीनियर IAS अब कॉल सेंटर पर सुनेंगे शिकायतें
प्रदेश के 35 सीनियर IAS अफसरों की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी सेक्रेटरी से लेकर ACS रैंक के हैं। सभी अफसर अलग-अलग दिन सचिवालय स्थित 181 कॉल सेंटर पर बैठेंगे और रोजाना कम से कम 10 कॉल रिसीव कर आमजन की समस्याएं सुनकर समाधान करवाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सचिन पायलट के नजदीकी युवा नेता विनोद जाखड़ को कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। जाखड़ अभी NSUI के प्रदेशाध्यक्ष हैं। पिछले साल 30 सितंबर को राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में तोड़फोड़ के आरोप में जाखड़ को 17 दिन जेल में रहना पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 4. स्कूल की दीवार गिरी, 6 साल की बच्ची की मौत
जालोर में प्राइवेट स्कूल की दीवार गिरने से 6 साल की छात्रा की मौत हो गई। स्कूल में सीमेंट की ईंटों की दीवार के ऊपर बांस की बल्लियां लगाकर और तिरपाल डालकर कमरा बनाया गया था। छात्रा अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर ढह गई और बच्ची ईंटों के नीचे दब गई। पूरी खबर पढ़ें 5. खुफिया कमरे में मिली करोड़ों की ज्वेलरी
राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा से जुड़े 33 ठिकानों पर 3 दिनों से इनकम टैक्स विभाग का सर्च जारी है। एक ठिकाने पर दीवार के अंदर बना रखा स्ट्रांग रूम मिला, जिसमें 5 करोड़ कीमत की ज्वेलरी मिली है। IT टीम को छापेमारी में अब तक 1 करोड़ रुपए कैश और 10 बैंक लॉकर की जानकारी भी मिली है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बारात में डीजे के कारण करंट फैला
डीग जिले में एक बारात में डांस कर रहे लोग करंट से झुलस गए। करंट डीजे वाली पिकअप के कारण फैला था। हादसे में 5 बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। 2 बच्चों के चेहरे तक झुलस गए। इन्हें डीग और अलवर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. सरकारी टीचर पति, पत्नी और भाभी की मौत
डूंगरपुर में सरकारी टीचर, उनकी पत्नी और भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर बैठकर शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक ट्रॉले में घुस गई। हादसे के कारण 14 बच्चे अनाथ हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8. रेतीले धोरों में दुश्मन के विमान-ड्रोन पलभर में राख
राजस्थान के रेतीले धोरों में भारतीय सेना के दुश्मन के विमानों को चुन-चुनकर मार गिराया। भारतीय सेना के स्ट्रेला-10 एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के विमान और ड्रोन के इंजन से निकलने वाली गर्मी को टारगेट किया। फिर उसका तब तक पीछा किया, जब तक उसे हवा में ही राख नहीं कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. प्रदर्शन करने टंकी पर चढ़े, मधुमक्खियों ने हमला किया
जोधपुर के लांबा गांव में पानी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े 5 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसके बाद 4 युवक नीचे उतर आए। मधुमक्खियों से बचने के लिए किसी ने बाल्टी से चेहरा ढक लिया तो किसी ने कपड़ा ओढ़ लिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 21 से 28 फरवरी तक चलेगा खाटू श्याम लक्खी मेला
सीकर के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरू होगा, जो 28 फरवरी तक चलेगा। इस मेले में 30 लाख से ज्यादा श्याम भक्तों के खाटू पहुंचने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *