नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। राजस्थान में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. राजस्थान में SIR- 31.36 लाख वोटर्स के नाम कटे
राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने 199 विधानसभा सीटों की एसआईआर के बाद की फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है। एसआईआर के फाइनल रूप से प्रदेश में 31 लाख 36 हजार 286 वोटर कट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो की टक्कर से पूर्व-सरपंच की मौत
टोंक जिले में नेशनल हाईवे-52 पर खानपुर से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूर्व सरपंच का एक पैर कट गया। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर में BJP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
जयपुर में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें 4. हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या
दौसा में हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हिस्ट्रीशीटर को किडनैप कर बदमाश जंगल में ले गए और बेहरमी से पीटा। इसके बाद उसे गाड़ी में डालकर 5 किलोमीटर तक घुमाते रहे और फिर अधमरी हालत में कार में छोड़कर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 5. RTE में पहली बार पेरेंट्स को देना होगा पैन कार्ड
राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में RTE के तहत फ्री एडमिशन में फर्जी आय प्रमाण पत्र पर कार्रवाई के लिए इस बार सख्ती की गई है। पहली बार पैन कार्ड नंबर अनिवार्य किया गया है। साथ ही गलत जानकारी देने पर दोगुना फीस वसूली जाएगी और FIR की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. जगन्नाथपुरी और 12 ज्योतिर्लिंग की थीम पर सजा खाटूश्याम मंदिर
सीकर जिले में स्थित बाबा खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुन मेला आज से शुरू हो गया है। बाबा के दर्शनों के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। राजस्थान समेत दूसरे राज्यों से भी भक्त दर्शनों के लिए आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. पानी पीते ही एक-एक कर मरने लगीं गायें
पाली में माइंस के पानी से 20 से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। इतनी ही गायें बीमार हो गई हैं। पिछले 15 दिन से एक-एक कर गायें दम तोड़ रही हैं। पानी इतना जहरीला है कि गोचर भूमि में लगे पेड़-पौधे तक जल चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. 2 बहनों की शादी से पहले ही संदिग्ध हालात में मौत
जोधपुर में दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की आज ही शादी होने वाली थी। शनिवार सुबह 4 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले गए। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है 9. मां ठीक हुई, बेटे ने की 600 किलोमीटर दंडवत यात्रा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही मां ठीक हुई तो बेटा दंडवत यात्रा पर रवाना हुआ। बेटा अक्टूबर में हरियाणा से रवाना हुआ था.. मार्च को सोजत के त्रिलोक भारती धाम पहुंचेगा.. पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. 22 फरवरी से शुरू होगी बोटिंग सेवा जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल के मावठा सरोवर में 22 फरवरी को बोटिंग सेवा का ट्रायल शुरू होगा…करीब दो दशक बाद फिर से नावों की सेवा शुरू की गई है।


