राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत; एक चिता पर बेटे-मां का अंतिम संस्कार; कुत्ते ने जबड़े में पकड़ा बच्चे का सिर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कोटा से है। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. ट्रक में घुसी कार, 4 युवकों की मौत
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवक उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 2. ध्रुव हेलिकॉप्टर ने आसमान में बनाई डॉल्फिन
जयपुर में भारतीय वायुसेना की ओर से एयर शो हुआ। नाहरगढ़ बेस से सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के 5 ध्रुव हेलिकॉप्टर ने आसमान में योद्धा फॉर्मेशन के साथ एंट्री ली। इसके बाद इन हेलिकॉप्टर ने आई, क्रॉस, डॉल्फिन और डबल क्रॉस जैसी फॉर्मेशन बनाई। पूरी खबर पढ़ें 3. फैक्ट्री ब्लास्ट में 90% झुलसे युवक की मौत
खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। 90 फीसदी तक झुलसे अनूप सिंह (18) ने रविवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में 7 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। पूरी खबर पढ़ें 4. एक ही चिता पर बेटे-मां का अंतिम संस्कार
गुजरात में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पाली के एक ही परिवार के 5 लोगों की अर्थियां रविवार को एक साथ निकलीं। मां और 3 साल के बेटे के शव को एक ही अर्थी पर रखा गया था। इस दौरान हर ओर चीख-पुकार मची थी। 5 लोगों को 2 चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें 5. कुत्ते ने जबड़े में पकड़ा 3 साल के बच्चे का सिर
झालावाड़ जिले के खानपुर में घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के कंधे पर दांत गड़ाकर गिरा दिया। कुत्ते ने फिर हमला किया और जबड़े में बच्चे का सिर पकड़ लिया। इसके बाद बच्चे की आंख के पास काट लिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. तेज रफ्तार कार ने 2 भाइयों को उड़ाया, 1 की मौत
अलवर में पैदल जा रहे मौसेरे भाइयों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक युवक करीब 2 फीट तक उछला और पेड़ से टकराकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को कार काफी दूर तक घसीटकर ले गई। पूरी खबर पढ़ें 7. पत्थरों से युवक का पेट फटा, आंतें बाहर आई
अजमेर में युवक पर पत्थरों से भरी ट्रॉली पलट गई। उसका पेट 2 हिस्सों में फट गया। आंत समेत पेट के अंग बाहर आ गए थे। तिल्ली और किडनी में गहरी चोटें आई थी। कूल्हे की हड्डी और 8 पसलियां टूट गई थीं। JLN हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें 8. पूर्व बीजेपी सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए
टोंक के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया एक मंदिर में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं को देख नाराज हो गए और कंबल वापस ले लिए। जौनपुरिया ने कहा- जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने का हक ही नहीं है। भले ही बुरा लगे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 13 किलो की पगड़ी पहनकर पहुंचा कलाकार
कोटा महोत्सव की हेरिटेज वॉक में बीकानेर से आए कलाकार श्याम जोशी 13 किलो वजनी और 480 मीटर कपड़े की पगड़ी पहनकर पहुंचे। श्याम जोशी को पगड़ी बांधने में करीब आधे घंटे का समय लगा। इनके साथ में बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूंछों के साथ तलवार हाथ में लिए रोबिले कलाकार भी आए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. रेतीले धोरों में होगा युद्धाभ्यास
भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के खड़गा कोर की ओर से 23 फरवरी को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ‘एक्स खड़गा शक्ति 2026’ के तहत व्यापक मल्टी-डोमेन युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *