राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बच्चा चोर समझ महिला को लाठी-डंडों से पीटा; 2 से ज्यादा बच्चों वाले लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव; बस ऑपरेटर्स भिड़े

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर निकाय-पंचायत चुनाव से जुड़ी है। प्रदेश में अब 2 से ज्यादा संतान वाले भी पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। कैबिनेट ने संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. दो से ज्यादा बच्चों वाले लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव
प्रदेश में अब 2 से ज्यादा संतान वाले भी पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। कैबिनेट ने राजस्थान पंचायतीराज संशोधन बिल और राजस्थान नगरपालिका संशोधन बिल 2026 को मंजूरी दे दी है। कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- दोनों बिल इसी सत्र में पारित होंगे। पूरी खबर पढ़ें 2. बस ऑपरेटर्स भिड़े, यात्रियों को जबरन उतारा
प्राइवेट बसों की हड़ताल के दूसरे दिन जयपुर में बस चलाने को लेकर ऑपरेटर्स आपस में भिड़ गए। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने लोक परिवहन बसों को भी नहीं चलने दिया। सवारियों को जबरन उतारा गया। वहीं, नागौर, भीलवाड़ा सहित कई जगह निजी ऑपरेटर्स ने रैली निकालकर विरोध जताया। पूरी खबर पढ़ें 3. स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते
बीकानेर में स्कूल के ग्राउंड में 4 साल के मासूम को कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह नोच लिया। कुत्ते करीब 7 मिनट तक बच्चे के चेहरे, सिर, हाथ-पैर और पीठ को नोचते रहे और उसका कान भी खा गए। बच्चा चीखा, लेकिन स्कूल स्टाफ तक आवाज नहीं गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बच्चे को छुड़ाया। पूरी खबर पढ़ें 4. पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले महीने प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। 41 जिलों की 457 पंचायत समितियों में 4.02 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अगले चुनाव में मतदान करेंगे। इससे पहले आयोग ने 29 जनवरी को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी, तब 3 करोड़ 96 लाख से ज्यादा वोटर्स थे। पूरी खबर पढ़ें 5. महिला विधायक को स्पीकर ने फटकारा
शून्यकाल में सदन में बात कर रहीं विधायक कल्पना देवी को स्पीकर ने फटकार लगा दी। बीजेपी विधायक को पहले तो स्पीकर ने धीरे से टोका, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। इस पर स्पीकर ने कल्पना देवी का नाम लेकर फटकार लगाई। इससे पहले प्रश्नकाल में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सदन में ही थूक दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बच्चा चोर समझ महिला को लाठी-डंडों से पीटा
पाली में ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को बच्चा चोर समझकर लाठी-डंडों से पीटा। महिला हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन लोग लाठियां बरसाते रहे। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने आई बेटी के भी हल्की चोटें आईं। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 7. रश्मिका-विजय देवरकोंडा की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी
उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई। दोनों गुरुवार को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लेंगे। शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे। रिसेप्शन हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को होगा। पूरी खबर पढ़ें 8. हाईकोर्ट में 18 बम ब्लास्ट की धमकी मिली
राजस्थान हाईकोर्ट को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ई-मेल जयपुर कोर्ट, जजेज/स्टॉफ के नाम आया। इसमें लिखा था- हाईकोर्ट को 11 बजे तक खाली कर दो। दोपहर 1:30 बजे हाईकोर्ट परिसर में 18 बम धमाके होंगे। सूचना पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और तलाशी ली। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. चोर ने चोरी कर दुकान से नए कपड़े पहने
जयपुर में एक चोर ने छत के रास्ते कॉस्मेटिक शॉप में घुसकर नकदी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और सामान चुरा लिया। चोर ने दुकान की लाइट नहीं जलाई। उसने माचिस की तिली की रोशनी में सामान चुराया। इसके बाद अंडर गारमेंट्स बदलकर सामान ले गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. दशमी कल, खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे भक्त
खाटूश्यामजी का लक्खी मेला भरा हुआ है। गुरुवार को दशमी है और बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचेंगे। भक्तों की सेवा के लिए रींगस से खाटू तक कई भंडारे भी लगाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *