राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:धड़ से अलग हुए 2-भाइयों के सिर; डेढ़ करोड़ के रथ में नगर भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी; एक टायर पर दौड़ाई बाइक

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बालोतरा से है। यहां गांव में स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। पूरी खबर पढ़ें 2. ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत
बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी 2 भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए और सीटों से शव नीचे लटक गए। पूरी खबर पढ़ें 3. सीएम बोले- कांग्रेस के विधायक मैदान छोड़कर भाग गए
विधानसभा में एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने 5 साल बनाम 2 साल पर बहस की चुनौती दी। चुनौती हमने स्वीकार की तो विधायक मैदान छोड़कर भाग गए। इससे पहले जूली ने कहा- उदयपुर मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। पीड़िता और आरोपी दोनों भाजपा के हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. पिता ने बेटे का गला काटा, खुद ने जहर खाया
भीलवाड़ा में 12 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने सुसाइड कर लिया। कमरे में चारपाई पर बेटे की लाश पड़ी थी और गला कटा हुआ था। बेटे की हत्या के बाद पिता ने जहर खा लिया था। वह कमरे में ही तड़प रहा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें 5. डेढ़ करोड़ के रथ में नगर भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी
खाटूश्यामजी के मेले में आज बाबा श्याम डेढ़ करोड़ की चांदी के रथ पर नगर भ्रमण के लिए निकले। 125 किलो चांदी से बने रथ से बाबा श्याम ने भक्तों पर अपना खजाना लुटाया। शहर भ्रमण के दौरान बाबा के रथ पर फूलों की बरसात की गई। भक्त रथ के साथ नाचते-गाते चले और रंग-गुलाल से होली खेल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. शादी के बाद हैदराबाद लौटे रश्मिका-विजय देवरकोंडा
उदयपुर में शादी के बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पति विजय देवरकोंडा के साथ हैदराबाद लौट गए। रश्मिका लाल कलर का सूट पहनकर पति विजय देवरकोंडा का हाथ थामकर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। दोनों ने एयरपोर्ट पर हाथ जोड़कर फैंन्स का अभिवादन किया। पूरी खबर पढ़ें 7. रेगिस्तान में क्रूड ऑयल के 20 कुएं बंद
बाड़मेर में खेत से निकल रहा क्रूड ऑयल शुक्रवार को 5वें दिन बंद हो गया है। हालांकि अभी खेत से तेल के निकलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रिसाव का पता लगाने के लिए केयर्न वेदांता के ऐश्वर्या वेलपैड-8 से जुड़े सभी तेल के कुओं को बंद कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 8. रोडवेज बस में आग लगी, 70 लोगों की जान बची
जयपुर में राजस्थान रोडवेज की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान बस में 70 यात्री बैठे थे, जो सकुशल बाहर निकल गए। मानसरोवर फायर स्टेशन से पहुंची 2 दमकलों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, तब तक बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. मेगा हाईवे पर एक टायर पर दौड़ाई बाइक
अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर एक युवक का खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। बाइक सवार ने अपनी बाइक को एक टायर पर उठाकर 1 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक तेज रफ्तार में दौड़ाया। इस दौरान उसने हाईवे से गुजर रही गाड़ियों में बैठे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर दौरे पर आएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर के दौरे पर रहेंगे। पीएम यहां से 16 हजार 600 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम अजमेर से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HVP वैक्सीनेशन अभियान की भी शुरुआत करेंगे। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *