राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:RTO इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारा; शिल्पा शेट्टी को देखने पुलिस से भिड़े लोग; कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भीलवाड़ा से है। यहां सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. स्टूडेंट्स-कारोबारी हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच राजस्थान के 100 से ज्यादा स्टूडेंट और अन्य लोग यूएई और दुबई में फंस गए हैं। यूएई और दुबई पर ईरान के हमले के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। जयपुर एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें 2. पुलिया से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, 2 की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर घर लौट रहे परिवार की कार बेकाबू होकर भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे-148 की पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए। परिजनों की गोद में बैठा बच्चा सुरक्षित बच गया। पूरी खबर पढ़ें 3. हरीश मीणा बोले- आज सरपंच भी नहीं बन पाते शिवचरण माथुर
टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद हरीश मीणा ने प्रदेश की बदलती राजनीतिक संस्कृति पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा- पहले के जमाने के मुख्यमंत्री आज की तरह नहीं होते थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की सादगी और स्पष्टता को याद करते हुए कहा कि आज की राजनीति में वे सरपंच तक नहीं बन पाते। पूरी खबर पढ़ें 4. पुलिस कॉन्स्टेबल का शव टांके में मिला
बाड़मेर में राजस्थान पुलिस के कॉन्स्टेबल ने टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। उसके कमरे की जांच की गई तो वहां सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने मानसिक रूप से परेशान होने और माता-पिता को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। उसने 18 दिन पहले ही नौकरी जॉइन की थी। पूरी खबर पढ़ें 5. खाटूश्यामजी में युवकों के बीच चली लाठियां
धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में 3 युवकों में जमकर मारपीट हुई। तीनों युवक श्रद्धालुओं को अपने-अपने गेस्ट हाउस में ले जाने की बात कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि तीनों युवक एक-दूसरे पर लाठियां लेकर टूट पड़े। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. शिल्पा शेट्टी को देखने पुलिस से भिड़े लोग
कोटा में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को देखने पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। बाउंसर्स भी भीड़ को नहीं रोक पाई। लोग मंच पर चढ़ने की कोशिश करते रहे। लोग नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीढ़ियों से नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान कहासुनी हो गई। पूरी खबर पढ़ें 7. RTO इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारा
चूरू जिले में RTO इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को अपने सिर से मारकर घायल कर दिया। हमले में ड्राइवर की आंख के पास चोट आई और खून बहने लगा। RTO इंस्पेक्टर ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने मना यह कहते हुए मना कर दिया कि आप तो रोज यही काम करते हो। पूरी खबर पढ़ें 8. सरकारी स्कूल में कमरे की छत गिरी
भरतपुर में बच्चों के होली सेलिब्रेशन के बाद सरकारी स्कूल में कमरे की छत भरभराकर गिर पड़ी। छत की दरारें बढ़ी तो घबराए टीचर ने बच्चों को स्कूल बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया। बच्चे कुछ ही मीटर की दूरी पर पहुंचे थे कि छत धड़ाम से नीचे आ गिरी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. बीकानेर में महिला बनकर पहुंचा कॉमेडियन
बीकानेर में युवा पारंपरिक उत्सव में जोधपुर से आए युवा कॉमेडियन प्रतीक मूथा ने महिला का भेष धरा। उन्होंने अपनी दाढ़ी-मूंछ हटाई और मेकअप आर्टिस्ट से पूरा खुद को सजवाया। उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए युवाओं में होड़ लगी रही। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. प्रदेश में होलिका दहन 2 मार्च को
प्रदेश में 2 मार्च की शाम पूर्णिमा तिथि लगने के साथ ही होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। दहन से पहले होलिका के पास दीपक जलाने और परिक्रमा करने की परंपरा निभाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *