राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ASI के सिर में घुसी गोली; रावतभाटा के अनुज बने UPSC टॉपर; PPE किट पहनकर महिला को मधुमक्खियों से बचाया

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां नमाज के दौरान दीवार गिरने से 19 लोग दब गए। 8 लोगों का गंभीर हालत में SMS अस्पताल में इलाज चल रहा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप-5 खबरें
1. रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर
चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने UPSC एग्जाम में ऑल इंडिया टॉप किया है। UPSC 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी। डॉ. अनुज ने कहा- मैं लोगों से सीखने की कोशिश करता था। आज मैं सफल हो गया तो बहुत आसान लग रहा है। पूरी खबर पढ़ें 2. भागवत बोले- हम बंटे हुए हैं, इसलिए आक्रमण हो रहे हैं
जैसलमेर में RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा- आक्रमण भी इसलिए चल रहे हैं क्योंकि हम सोए और बंटे हुए हैं। हम वास्तव में एक ही हैं, पंथ-संप्रदाय से अलग हैं। संस्कृति, देश, समाज के नाते हम एक हैं। आज से सद्भावना की शुरुआत कर देनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 3. नमाज के दौरान दीवार गिरी, 19 लोग दबे
जयपुर में नमाज के दौरान दीवार गिरने से 19 युवक मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी लोगों को बाहर निकाला और कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। 8 लोगों को गंभीर हालत में SMS अस्पताल रेफर किया गया। पूरी खबर पढ़ें 4. सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, ASI के सिर में घुसी
भीलवाड़ा में सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली ASI के सिर में घुस गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ASI घर पर रिवॉल्वर को अनलोड कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पूरी खबर पढ़ें 5. विधानसभा से गैर हाजिर विधायकों से स्पीकर नाराज
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवाल लगाने वाले भाजपा विधायक जगत सिंह गैर हाजिर मिले तो स्पीकर वासुदेव देवनानी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सवाल लगाकर सदन से गैर हाजिर रहना गलत है। कल भी तीन चार विधायक नहीं थे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री
जयपुर के फुलेरा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री फिसल गया। वह प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिरने वाला था। तभी ड्यूटी पर तैनात RPF की महिला हेड कॉन्स्टेबल ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। पूरी खबर पढ़ें 7. मधुमक्खियों का हमला, पीपीई किट पहनकर महिला को बचाया
नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा रेलवे स्टेशन पर मधुमक्खियों ने प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों पर हमला कर दिया। एक महिला चादर ओढ़कर बैठ गई, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंस स्टाफ ने पीपीई किट पहनकर महिला को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें 8. दुल्हन के रिश्तेदारों की बस पलटी, 1 की मौत
अहमदाबाद से सीकर शादी में जा रही एक स्लीपर बस अजमेर में पलट गई। हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दुल्हन पक्ष के 20 से ज्यादा रिश्तेदार घायल हो गए। आशंका है कि एक्सीडेंट ड्राइवर को हार्टअटैक या नींद की झपकी के कारण हुआ है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. चेहरे पर कलर लगाकर पुलिस को चकमा दे रहा था चेन स्नेचर
जोधपुर में एक चेन स्नेचर पुलिस से बचने के लिए चेहरे पर कलर लगाकर घूम रहा था। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी से कई बड़ी वारदातें खुलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 7 मार्च को किसान मेला एवं इंडस्ट्री मीट
राष्ट्रीय बीज मसाला केंद्र की ओर से 7 मार्च को अजमेर में इंडस्ट्री मीट एवं किसान मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 2 हजार से ज्यादा किसान,कृषि वैज्ञानिक और स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *