नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। विधानसभा में राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी करने पर हंगामा हो गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. विधानसभा में डोटासरा और मदन दिलावर में नोक-झोंक
विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच नोकझोंक हो गई। डोटासरा ने कहा कि शिक्षा मंत्रीजी शिक्षा का बंटाधार मत करो। पूरी खबर पढ़ें 2. निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में मध्य प्रदेश से EVM मंगवाई जाएंगी
राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में वोटिंग के लिए मध्य प्रदेश से 30 हजार EVM मंगवाई जाएंगी। इनके जरिए ही निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. खेजड़ी बचाओ आंदोलन को वसुंधरा राजे का समर्थन,बोलीं-सबके साथ हूं
बीकानेर में खेजड़ी बचाने को लेकर चल रहा आंदोलन तेज हो गया है। 363 संतों के साथ लोगों ने अनशन-धरना शुरू कर दिया। संतों के साथ कई भक्तों ने खाना छोड़ने का निर्णय लिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। पूरी खबर पढ़ें 4. ‘अधिकतर संबंध सहमति से फिर भी युवा बन रहे अपराधी’
हाईकोर्ट ने नाबालिग से पॉक्सो के एक मामले को रद्द करते हुए केन्द्र सरकार को पॉक्सो कानून में रोमियो-जूलियट का प्रावधान जोड़ने का सुझाव दिया है। कोर्ट ने ये आदेश 19 साल के युवक की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। पूरी खबर पढ़ें 5. मौसम विभाग का 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
राजस्थान में एक बार फिर बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को घन कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. टीचर्स से परेशान छात्रा ने जहर खाया
अजमेर में टीचर्स से परेशान छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया। उसने लिखा-मुझे वर्बली टॉर्चर करते हैं, यह लोग मेरा फ्यूचर बर्बाद कर रहे हैं, सॉरी मम्मी और भैया मैं आपकी उम्मीद पर सही साबित नहीं हो पाई…आई एम सॉरी कि मुझे यह करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7. ’10 साल का बच्चा रेप कर रहा, गलती हमारी’
जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा- आज रेप जैसे अपराधों को लोग सामान्य खबरों की तरह लेने लगे हैं, जो चिंताजनक है। रेप केस में 10 साल का लड़का गुनहगार हो तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। बच्चे गलत दिशा में गए हैं तो गलती हमारी है। पूरी खबर पढ़ें 8. मिट्टी ढहने से 20 फीट गहरे गड्ढे में दबे,2 की मौत
पाली में 20 फीट गहरे गड्ढे की अचानक मिट्टी ढहने से चार लोग दब गए। इनमें से दो युवकों की मौत हो गई। दो युवकों को बचा लिया गया। 300 फीट दूर ट्यूबवेल से कुएं का कनेक्शन करने के लिए यह गड्ढा खोदा गया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. कार चलाते वकील का हेलमेट न पहनने पर चालान कटा
आप कार ड्राइव करते हैं और हेलमेट न लगाने का चालान काटा जाए। चौंक गए ना आप। उदयपुर के वकील के पास ई-चालान काटे जाने का मैसेज आया, जिसमें लिखा था-गाड़ी में हेलमेट नहीं लगा रखा है, इसलिए 1000 रुपए का चालान बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10.राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का जवाब
राजस्थान विधानसभा में 4 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की और से जवाब पेश किया जाएगा।


