राजस्थान दिनभर,10 बड़ी खबरें:क्रिकेट खेलते समय फौजी को आया हार्टअटैक; टैंक में मिले बच्चों के शव,ट्रेन के आगे कूदी मां; गोविंददेवजी मंदिर में खेली होली

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सवाई माधोपुर जिले से है। यहां एक गांव में 3 बच्चों के शव पानी के टैंक में मिले। बच्चों की मां ने भरतपुर में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान का युवक ईरान में लापता
इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग के कारण यूएई और दुबई में कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इसके चलते दुबई में राजस्थान के कई लोग फंसे हैं। कोटपूतली-बहरोड़ जिले का युवक 7 दिन से ईरान में लापता है। वह करीब 6 महीने पहले ईरान में एजेंट के जरिए मर्चेंट नेवी में गया था। पूरी खबर पढ़ें 2. टैंक में मिले 3 बच्चों के शव, ट्रेन के आगे कूदी मां
सवाई माधोपुर जिले में घर से 150 मीटर दूर पानी के टैंक में 3 मासूम बच्चों के शव मिले। बच्चों की मां भरतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गई। उसे गंभीर हालत में जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. कांग्रेस से आए नेताओं को बीजेपी कार्यसमिति में जगह मिली
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों के बाद कार्यसमिति की भी घोषणा कर दी है। 154 सदस्यों की प्रदेश कार्यसमिति में 12 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। कार्यसमिति में कांग्रेस से आए 3 नेता भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी 8वीं मंजिल से गिरी, मौत
जल जीवन मिशन घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दिलीप गौड़ की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह बालकनी में किसी काम से गई थी, जहां बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गईं। धमाके की आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग पहुंचे तो वह फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी तड़प रही थीं। पूरी खबर पढ़ें 5. गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में सोमवार को होली उत्सव मनाया गया। मंदिर में विशेष झांकियां सजाई गई। सबसे पहले ठाकुर जी को फूलों की होली अर्पित की गई। भक्तों ने चंग की थाप और पारंपरिक गायन के साथ रंगों की होली खेली। पिचकारी से भक्तों पर पानी की बौछार भी की गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. मध्य प्रदेश से एक और चीता आया राजस्थान
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक और चीता राजस्थान के बारां जिले में आ गया है। चीता केपी-3 सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे रामगढ़ वन क्षेत्र में पहुंचा। करीब 15 दिन से चीता केपी-2 भी बारां जिले के वन क्षेत्रों में घूम रहा है। दोनों चीतों की कूनो और स्थानीय वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. आर्मी जवान को क्रिकेट खेलते समय हार्टअटैक आया, मौत
सीकर के रहने वाले आर्मी जवान को क्रिकेट खेलते समय हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। मैच के दौरान उनको सीने में तेज दर्द उठा तो खुदी ही बाइक लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. एक विधायक ने फाग गाया, दूसरे ने डांस किया
बीकानेर में भाजपा के दो विधायकों ने होली के एक कार्यक्रम में जमकर मस्ती की। बीकानेर पश्चिम सीट से विधायक जेठानन्द व्यास ने जहां फाग के गीत गाए। वहीं खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने जमकर डांस किया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. बंदर उठा ले गया बकरी का बच्चा, 1 घंटे तक दुलारता रहा
अजमेर जिले के लाखन कोटड़ी में एक बंदर बकरी के छोटे बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया। बंदर ने करीब एक घंटे तक उसे अपने पास रखा और उसका दुलार करता रहा। बंदर ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। करीब 1 घंटे बाद बंदर ने बकरी के बच्चे को नीचे छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. साल का पहला चंद्र ग्रहण कल
साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को जयपुर में केवल 20 मिनट दिखेगा। यहां चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा, जबकि ग्रहण 6 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण श्री सत्यनारायण पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिस कारण धार्मिक महत्व भी बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *