राजस्थान- दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे, बस-टैक्सी की हड़ताल:वार्ता विफल; जयपुर में लोगों को खींचकर उतारा; सूरत में भी 300 बसों के थमे पहिए

राजस्थान में प्राइवेट बसों और टैक्सियों की हड़ताल से लाखों पैसेंजर्स फंस गए हैं। करीब 35 हजार बसें सोमवार रात 12 बजे से नहीं चल रही हैं। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर जयपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर सहित अधिकतर शहरों में नजर आ रहा है। हड़ताल के कारण खाटूश्याम मेले के लिए दूसरे राज्यों से आए यात्री जयपुर में ही फंस गए। उदयपुर में एक पैसेंजर्स अहमदाबाद जाने के लिए परेशान होता नजर आया। उसकी मां हॉस्पिटल में एडमिट है। जयपुर में जो बसें सवारियां लेकर जा रही थीं, उन्हें बस ऑपरेटर्स ने खाली करवा दिया। पैसेंजर्स को बसों में से खींचकर उतारा गया। इस दौरान बस ऑपरेटर्स और RTO इंस्पेक्टर में बहस भी हुई। पैसेंजर्स की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जयपुर में पुलिस की भी तैनाती की गई है। हड़ताल प्रभावित शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भी अचानक भीड़ बढ़ गई है। RTO (राजस्थान) की ओर से किए जा रहे भारी-भरकम जुर्मानों के विरोध में सूरत (गुजरात) के लग्जरी बस संचालकों ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। सूरत से राजस्थान आने वाली 300 से ज्यादा बसों के पहिए थम गए हैं। राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया- प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन वार्ता के लिए बुलाया गया। लेकिन आरसी सस्पेंड की गई बसों के डेटा मैच नहीं होने का हवाला देकर मांगें मानने से इनकार कर दिया गया। इधर, हड़ताली ऑपरेटर्स ने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन का कहना है कि वे 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली पीएम की रैली में भी बसें नहीं देंगे। चक्काजाम की धमकी, जोधपुर में हड़ताल बेअसर ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो बस ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। वहीं, जोधपुर में मंगलवार सुबह प्राइवेट बसों का संचालन सामान्य रहा। यहां हड़ताल का असर नहीं दिखा। 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स प्रभावित होने का दावा निजी बस ऑपरेटर्स का दावा है कि टैक्सी यूनियन ने भी उनके समर्थन में हड़ताल की है। हालांकि, टैक्सी ऑपरेटर्स के किसी संगठन ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, प्राइवेट बस संचालकों का कहना है राजस्थान से आने-जाने वाली 35 हजार बसों से डेली 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स सफर करते हैं। हड़ताल होने से इन्हें परेशानी होगी। खाटूश्याम मेले के लिए जयपुर, सीकर, झुंझुनूं जैसे शहरों में दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे हुए हैं। इन शहरों के रेलवे स्टेशन पर भी पैसेंजर्स लोड बढ़ गया है। अब देखिए- प्राइवेट बसों की हड़ताल से जुड़ी PHOTOS… … अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *