विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने बाड़मेर और बालोतरा के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। रिफाइनरी में एनसिलरी यूनिट्स विकसित करने के लिए राजस्थान पेट्रो जोन स्थापित करने के साथ कौशल विकास हब विकसित करने की घोषणा की गई। नोखड़ा में नई आईटीआई कॉलेज खोली जाएगी। नागाणा बालोतरा में पनोरमा, वॉकल धाम वीरातरा रोप-वे निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा की गई। वहीं बाड़मेर बालोतरा जिले में सड़कों के लिए 39.38 करोड़ की घोषणा की गई है। इनके अलावा बाछड़ाऊ और महावीर नगर बाड़मेर पुलिस चौकी को क्रमोन्नत कर पुलिस थाना बनाया गया है। वहीं रिफाइनरी की सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रशिक्षित पुलिस बल दल का गठन किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- पचपदरा में प्रदेश की पहली रिफाइनरी 91 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां पर क्रूड ऑयल की प्रोसेसिंग टेस्टिंग का कार्य शुरू हो चुका है। यहां एनसिलरी यूनिट्स विकसित करने के लिए राजस्थान पेट्रो जॉन स्थापित किया जाएगा। युवाओं के कौशल विकास के लिए बालोतरा में कौश विकास हब विकसित करने की घोषणा। रिफाइनरी की सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रशिक्षित राज्य विशेष पुलिस बल का गठन किया जाएगा। सड़क लाइट शिक्षा एमबीसी गर्ल्स कॉलेज बाड़मेर में इतिहास सब्जेक्ट
नोखड़ा बालोतरा में नवीन आईटीआई कॉलेज मंदिर पुलिस इससे जुड़ी खबर पढ़ें… बाड़मेर के तीन कॉलेज में शुरू होगा विंड-प्लांट कोर्स:राजस्थान के खजुराहो ‘किराडू मंदिर’ को 3 करोड़; 851 गांवों का जल संकट दूर होगा बाड़मेर में मिनी-स्टेडियम, सिवाना में सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड की घोषणा:जोजरी-बांडी नदी का पानी रिफाइनरी तक आएगा; सड़कों पर 34.63 करोड़ होंगे खर्च


