मालवीय नगर स्थित ‘द फोर्ट’ में वंशिका आर्ट्स एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय राजस्थान फैशन फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ हुआ। इस फेस्टिवल के अंतर्गत ‘मिस एंड मिसेज प्राइड ऑफ राजस्थान सीजन 3’ और ‘राजस्थान प्राइड अवॉर्ड्स’ का आयोजन किया गया। फाउंडर और आयोजक पूजा मक्कड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न शहरों से चयनित प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, सौंदर्य और शैली का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं में दिव्या चौहान, रांचीका सुरेश, ऐश्वर्या नौटियाल, और दीक्षा यादव शामिल थीं, जिन्होंने रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंसर सर्वाइवर का विशेष रैंप वॉक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कैंसर सर्वाइवर महिलाओं द्वारा रैंप वॉक रहा, जिसमें मनीला सिंह, तमन्ना वर्मा, सिमरन श्रीमाल, और शशि छजलानी ने भाग लिया। इन महिलाओं ने अपने साहस और संघर्ष की कहानी प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रेरित किया। चेयरमैन के.वी.एस.एस. लालचंद चिरंग और सनीर बुटीक होटल के ओनर प्रतीक सलूजा ने बताया कि एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सहयोग से आयोजित राजस्थान प्राइड अवॉर्ड्स में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 21 हस्तियों को सम्मानित किया गया। अभिषेक वशिष्ठ के विशेष प्रोजेक्ट्स भारत के प्रसिद्ध कांसेप्ट किंग अभिषेक वशिष्ठ ने ‘इतिहास’ और ‘सत्यमेव जयते’ नामक दो प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। ‘इतिहास’ में मराठा साम्राज्य की झलक और ‘सत्यमेव जयते’ में देशभक्ति से ओतप्रोत भावनाओं को प्रदर्शित किया गया। शो स्टॉपर के रूप में चेतन राजवंशी, सोफिया, माही अग्रवाल, नैना देशमुख, और मुनिश मल्होत्रा शामिल थे। कार्यक्रम की कला और सांस्कृतिक प्रमुख, डॉ. रश्मि अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान फैशन फेस्टिवल न केवल एक फैशन शो है, बल्कि यह हमारे सामाजिक जिम्मेदारियों का प्रतिबिंब है। यह कार्यक्रम नारी शक्ति को आत्मबल प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, ताकि हर प्रतिभा अपनी जीवन शैली और सोच को एक नई दिशा दे सके।


