राजस्थान फैशन फेस्ट की दूसरी सूची में कई बड़े नाम:फैशन और मोटिवेशन का होगा अनूठा संगम, दो दिन में 270 डिजाइन को किया गया शोकेस

फैशन महाकुंभ ‘राजस्थान फैशन फेस्ट’ (RFF) की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। फ्यूजन ग्रुप की ओर से आयोजित और एग्जॉटिक औरा के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन डब्ल्यू.टी.पी (वर्ल्ड ट्रेड पार्क) के सेकंड फ्लोर ट्रेड फेयर में किया जाएगा। दूसरी सूची में प्लेबैक सिंगर रविंद्र उपाध्याय स्टूडेंट्स के साथ अपनी जीवन यात्रा साझा करेंगे और उन्हें सफलता के लिए प्रेरित करेंगे। डांस इंडस्ट्री के प्रमुख नाम हेमेंद्र सिंह गजावत, सुरेश पुरोहित और योगेश मिश्रा छात्रों से रूबरू, फैशन जगत की नामी हस्ती आशना वासवानी व मिस इंडिया ग्लोब डॉ. ऐश्वर्या अपने अनुभवों काे साझा करेंगी। फैशन जगत की चर्चित हस्ती आशना वासवानी और मिस इंडिया ग्लोब डॉ. ऐश्वर्या पातपाटि छात्रों के साथ फैशन की बारीकियों पर चर्चा करेंगी। 270 डिजाइन दो दिन के आयोजन में शोकेस किए जाएंगे, जिसमें 60 से अधिक मॉडल्स विभिन्न डिजाइनर्स के कलेक्शन पेश करेंगे। फैशन और मोटिवेशन के सेशंस:कार्यक्रम में राजस्थान के कई प्रमुख फैशन डिजाइनिंग कॉलेज भाग ले रहे हैं, जिनमें कमला पोद्दार इंस्टीट्यूट, एनआईएफ ग्लोबल, आर्च कॉलेज, निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइन, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, ज्योति विद्यापीठ वूमेन यूनिवर्सिटी, पोदार इंटरनेशनल कॉलेज और एलेन कॉलेज ऑफ डिजाइन शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य स्टूडेंट्स को मोटिवेट करना और उन्हें फैशन इंडस्ट्री की बारीकियों से परिचित कराना है। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में टॉक शो के माध्यम से जाने-माने स्पीकर्स छात्रों के साथ अपनी सफलता की कहानियां और मेहनत की अहमियत साझा करेंगे। पहली सूची में शामिल नामों में एक्ट्रेस और मिस ग्रैंड इंडिया सिमरन शर्मा, प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर और पूर्व मंत्री राजीव अरोड़ा, डॉ. जगदीश चंद्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन डॉ. अनूप भरतरिया, योगाचार्य ढाकाराम, बॉलीवुड फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल, पंडित सुरेश मिश्रा के नाम शामिल हुए थे। वेडिंग, लाइफस्टाइल, हेल्थ और फैशन को ध्यान में रखते हुए इस फेस्ट में एग्जीबिशन और अवॉर्ड सेरेमनी का भी आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *