राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू:जिले में 98 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से प्रारम्भ हो गई है। सैकण्डरी की परीक्षा में पहले दिन गुरुवार को अंग्रेजी अनिवार्य कोड (02) विषय की परीक्षा, जबकि सीनियर सैकण्डरी की पहले दिन मनोविज्ञान (19) विषय की परीक्षा है। इस दौरान यहां पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी खासे उत्साहित नजर आए। कुछ परीक्षार्थी एग्जाम स्ट्रेस से चिंतित भी दिखे। सवाई माधोपुर जिले में पांच परीक्षा केंद्र संवेदनशील सवाई माधोपुर में परीक्षा के लिए 98 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 79 सरकारी और 19 प्राइवेट स्कूलों में सेंटर बनाए हैं। इनमें 5 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है‌। जबकि जिले 3 नये परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में सीनियर सेकेंडरी स्तर के 85 और सेकेंडरी स्तर के 13 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों में से 74 परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और 24 परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। जिले में 12वीं और 10वीं में कुल 41 हजार 736 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड जिले 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की कुल संख्या 41736 है। जिसमें सीनियर सेकेंडरी 18901 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड है। वहीं वरि० उपाध्याय में 210, सेकेंडरी में 19689, प्रवेशिका 237, व्यावसायिक कोर्स में 2699 रजिस्टर्ड है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *