राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू:सवाई माधोपुर में 98 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी, 41736 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन सेकेंडरी में अंग्रेजी अनिवार्य और सीनियर सेकेंडरी में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। सवाई माधोपुर जिले में कुल 98 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है, जहां 10वीं और 12वीं के कुल 41736 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। पहले दिन अंग्रेजी और मनोविज्ञान की परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन सेकेंडरी कक्षा में अंग्रेजी अनिवार्य कोड 02 विषय की परीक्षा कराई गई। वहीं सीनियर सेकेंडरी कक्षा में मनोविज्ञान विषय का पेपर हुआ। पहली बार बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर उत्साहित नजर आए, जबकि कुछ परीक्षार्थी एग्जाम स्ट्रेस के कारण चिंतित भी दिखे। जिले में 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए सवाई माधोपुर जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 79 सरकारी और 19 प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले में इस बार 3 नए परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। पांच परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में जिले के 98 परीक्षा केंद्रों में से 5 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए 74 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि 24 परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के केंद्रों का विवरण जिले में सीनियर सेकेंडरी स्तर के 85 और सेकेंडरी स्तर के 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा को सुचारु रूप से कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। 10वीं और 12वीं में 41736 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड सवाई माधोपुर जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या 41736 है। इनमें सीनियर सेकेंडरी के 18901 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। वरि उपाध्याय में 210, सेकेंडरी में 19689, प्रवेशिका में 237 और व्यावसायिक कोर्स में 2699 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखंड के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी परीक्षा देते नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *