राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं की एग्जाम 12 फरवरी से:कल से भेजी जाएगी परीक्षा सामग्री, 26 प्रभारी किए नियुक्त

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित होंगी। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जो 17 दिन तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित होगी, जो 28 दिन तक चलेगी। एग्जाम के लिए दो और तीन फरवरी को जिलेवार परीक्षा सामग्री रवाना की जाएगी। सामग्री जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए 26 कर्मचारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स हैं, 12वीं में 90 हजार 572, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123, प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स हैं। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड प्रशासन ने सभी जिलों में ट्रिप दिवस भी तय किए हैं। तीन दिवसीय ट्रिप के लिए 2 फरवरी और दो दिवसीय व एक दिवसीय ट्रिप के लिए 3 फरवरी की डेट तय की गई है। इन निर्धारित ट्रिप दिवस तक परीक्षा सामग्री आवश्यक रूप से पहुंचानी होगी। परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए ट्रिप तय किए भीलवाड़ा-चित्तौड़-प्रतापगढ़-सलूम्बर-बांसवाड़ा तथा राजसमन्द, उदयपुर और डूंगरपुर के लिए तीन-तीन ट्रिप दिवस में परीक्षा सामग्री पहुंचानी होगी। जयपुर में एक ट्रिप, दौसा, भरतपुर, डीग व कोटपुतली, बहरोड, खैरथल-तिजारा, अलवर में दो-दो ट्रिप दिवस, पाली, सिरोही, जालौर व ब्यावर, जोधपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर व फलौदी तथा टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में तीन-तीन ट्रिप, सीकर, चुरु, झुन्झुनु में दो-दो एवं नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर व अजमेर डीडवाना- कुचामन व हनुमानगढ़ में तीन ट्रिप होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *