राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाएं कल से:इस साल जिलों के अभय कमांड सेंटर के CCTV से रखी जाएगी निगरानी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार कल से प्रारंभ होंगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 90 हजार 57 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षाओं का आयोजन 6 हजार 194 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस साल जिलों में अभय कमांड सेन्टर से भी परीक्षाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109, सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 9 लाख 10 हजार 9, प्रवेशिका में 7 हजार 817 तथा वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4 हजार 122 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती एवं विशेष दलों की नियुक्ति की गई है। ……… पढें ये खबर भी…. विदेशी छात्र की करंट लगने से बाथरूम में मौत:रॉड से पानी गर्म करते समय हुआ हादसा,अजमेर में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था अजमेर के भगवंत यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत एक विदेशी छात्र की अरावली होम्स के एक फ्लैट में करंट लगने से मौत हो गई। उसके शव को कृष्ण गंज थाना पुलिस ने फिलहाल जेएलएन अस्पताल में रखा है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *