राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू:6 हजार 194 केंद्र बनाए; जिलों के अभय कमांड सेंटर से भी रखी जा रही नजर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। सैकण्डरी की परीक्षा में पहले दिन गुरुवार को अंग्रेजी अनिवार्य कोड (02) विषय की परीक्षा, जबकि सीनियर सैकण्डरी की पहले दिन मनोविज्ञान (19) विषय की परीक्षा है। परीक्षा के लिए राज्य में 6 हजार 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 19 लाख 90 हजार 57 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें सैकण्डरी के 10 लाख 68 हजार 109 तथा सीनियर सैकण्डरी के 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थी शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्याय के 4 हजार 122 और प्रवेशिका के 7 हजार 817 परीक्षार्थी है। इस बार अभय कमाण्ड सेंटरों से भी जिलों के परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है। बोर्ड परिसर में बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठोड तथा सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित अफसरों ने विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान सीसीटीवी कक्ष व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। नकल रहित परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती एवं विशेष दलों की नियुक्ति की गई है। बोर्ड स्थित कन्ट्रोल रूम व सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम पर कार्मिक तैनात किए गए हैं। परीक्षा का समय प्रातः 8.30 से 11.45 बजे तक है। जबकि प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय (मूकबधिर) के परीक्षार्थियों का समय प्रात 8.30 से दोपहर 12.45 बजे तक रखा गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित, यहां करें कॉन्टेक्ट बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित किए जा रहे कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित किए जा रहे है। शिकायतकर्ता अपना नाम, पता, टेलीफोन या मोबाइल नम्बर अवश्य नोट कराएं तथा दर्ज शिकायत का क्रमांक अवश्य प्राप्त करें, ताकि शिकायत क्रमांक से समाधान की जानकारी प्राप्त हो सके। बोर्ड के कन्ट्रोल रूम फोन नं. 0145-2632866, 2632867, 2632668, 4083549, 4083550 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ………… पढें ये खबर भी…. अजमेर-ब्यावर सहित जिले भर में आज शाम से मिलेगा पानी:शटडाउन के बाद पानी की पम्पिंग शुरू; जानिए-आज कब कहां रहेगी लाइट बंद जल संसाधन विभाग की ओर से पंप हाउसों के रखरखाव और बीसलपुर लाइन के लीकेज को दुरस्त करने के बाद रात को पानी की पम्पिंग शुरू हो गई है। आज शाम से पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *