राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,8 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया। हादसा खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री को सील कर दिया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया- मरने वालों के परिजनों की ओर से फैक्ट्री मालिक और जो फैक्ट्री चला रहा था, उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। हादसे में बिहार के मोतीहारी के सुजंत, मिंटू, अजीत, रवि और चंपारण जिले के रहने वाले श्याम और अमरेश की मौत हो गई। वहीं शिव शशिभूषण कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चला। डीएनए जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद की PHOTOS… ये खबर भी पढ़ें… फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग; VIDEO:ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो, पॉलीथीन में भरने पड़े शव; PHOTOS में देखिए भयावह हादसा एक के बाद एक 5 धमाके, शवों के चीथड़े उड़े:कपड़ा बनाने के लिए रजिस्टर्ड फैक्ट्री में बन रहे थे पटाखे; किराए पर चल रही थी राजस्थान- फैक्ट्री में आग का खौफनाक मंजर, VIDEO:बचने के लिए चिल्लाते रहे लोग; लपटों से घिरने के बाद तड़प-तड़प कर दम तोड़ा पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *