राजस्थान में आज से बढ़ने लगेगा तापमान:होली तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

उत्तर से आ रही हवा कमजोर होने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। कल डूंगरपुर, बाड़मेर में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज से हवा की दिशा बदलने से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले एक सप्ताह तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। होली-धुलंडी तक प्रदेश में कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा। कल दिन में कई शहरों में तेज धूप रही और तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। कल दिन का सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डूंगरपुर में भी कल अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, पिलानी, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, चूरू, धौलपुर समेत कई शहरों में कल दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान में दिन में महसूस हुई गर्मी पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कल दिन के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होने से दिन में गर्मी महसूस हुई। जैसलमेर में कल अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 33.7, जालोर में 34.3 और बीकानेर में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या? जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य में अगले 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 10 मार्च तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *