राजस्थान में कानून बनने तक खेजड़ी नहीं कटेगी। गुरुवार देर रात राज्य मंत्री केके विश्नोई सरकार की ओर से इसका पत्र लेकर बीकानेर पहुंचे। इसी के साथ बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत चल रहा महापड़ाव खत्म हो गया। केके विश्नोई ने कहा- जब तक कानून नहीं बनता है, तब तक सभी जिलों के कलेक्टरों को राजस्व विभाग ने आदेश दिए हैं कि अवैध रूप से एक भी खेजड़ी नहीं कटने दें। उन्होंने कहा- आगे भी इस मुद्दे पर संतों और पर्यावरण प्रेमियों से बात करते रहेंगे। सरकार इसी सत्र में कानून लाने की तैयारी कर रही है। साथ ही इसके सभी वैधानिक पक्षों को देखा जा रहा है। आंदोलन के संयोजक राम गोपाल बिश्नोई कहा- सरकार ने खेजड़ी के संबंध में एक सर्कुलर जारी कर दिया है। अब राज्य में खेजड़ी नहीं कटेगी। इसी सत्र में ये नियम लाने की घोषणा की गई है। ये आप सबके संघर्ष की जीत है। हमें संगठित रहना होगा। बता दें कि महापड़ाव पिछले 11 दिनों से जारी था। पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…


