राजस्थान में कोहरा छाया, पारा 10 डिग्री लुढ़का:गेहूं-जौ की फसल को नुकसान, सर्द हवा ने बढ़ाई ठंडक, आज से बदलेगा मौसम

राजस्थान में दो दिन हुई बारिश और ओले गिरने के बाद आज मौसम साफ है। हालांकि, सुबह कई जिलों में घना कोहरा रहा। कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर, कोटा सहित कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है। वहीं, बुधवार को कई जिलों में ओले गिरने से दिन का तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। पिछले 24 घंटे में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़ समेत अन्य जिलों में बारिश भी हुई। यहां फसलों को भी नुकसान हुआ है। कोहरे ने बढ़ाई परेशानी 2 दिन हुई बरसात के कारण बदले मौसम का असर आज भी दिख रहा है। सुबह 8 बजे तक रहे कोहरे के कारण जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक कम रहा। अजमेर, कोटा, टोंक सहित कई जिलों में घने कोहरे के कारण सुबह लोगों को परेशानी हुई। करीब एक सप्ताह बाद सुबह सर्दी भी महसूस हुई। बारिश-ओले गिरने के कारण आज भी हवा में ठंडक है। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ का असर आज राजस्थान में नहीं रहेगा। अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के एरिया में आज कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते है। उन्होंने बताया- राज्य में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा। अब देखिए- राजस्थान के मौसम से जुड़े PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *