बाड़मेर में दही को छाछ बनाने वाली मशीन से MD ड्रग्स बनाई जा रही थी। पुलिस ने खेत में दबिश दी तो आरोपी MD ड्रग्स बनाने की तैयारियों में जुटे थे। पुलिस ने खेत मालिक समेत 1 आरोपी को डिटेन किया है वहीं 1 मौके से भाग निकला। पुलिस फिलहाल कार्रवाई कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस को 3KG एमडी, केमिकल और ड्रग्स बनाने का अन्य सामान मिला है। बाड़मेर में ये MD फैक्ट्री पर पुलिस की छठी कार्रवाई है। मामला बाड़मेर के सेड़वा थाना इलाके के सिंहार गांव का रविवार दोपहर 3 बजे का है। फिलहाल मौके पर पुलिस का जाब्ता मौजूद है और कार्रवाई जारी है। देसी तरीके से बना रहे MD एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- सेड़वा थाना पुलिस की सक्रियता की वजह से सिंहार गांव में एमडी बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना मिली। इस पर सेड़वा पुलिस ने खेत में बने घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां पर तैयार एमडी मिली। केमिकल भी बरामद किया है। पुलिस ने वहां से दही से छाछ बनाने के लिए यूज आने वाली मशीन भी बरामद की है। आरोपी इस मशीन से देशी तरीके से एमडी तैयार कर रहे थे। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- सेड़वा पुलिस ने 2 को डिटेन किया है। वहीं फिलहाल जांच के साथ वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाड़मेर में मिली छठी फैक्ट्री बाड़मेर अब तक जिले में छठी ड्रग्स फैक्ट्री लगने से पहले पकड़ी है। राजस्थान में एमडी ड्रग्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:कॉर्पोरेट स्टाइल में चलाता था ड्रग्स कारोबार; खुद के पास थी सेल्स और मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी किताब पढ़कर बनाने वाले थे 100 करोड़ की ड्रग्स:10 लाख में खेत का सौदा किया था; 3 और इलाकों में MD फैक्ट्रियों का इनपुट 40 करोड़ की ड्रग्स बननी थी, मुंबई से लाए मशीनें-केमिकल:भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बनाई फैक्ट्री, शुरू होने के एक दिन पहले ही रेड भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी:धोरों में सुनसान इलाके में चल रहा था अवैध कारोबार, 2 तस्कर पकड़े राजस्थान के दो साइंस-टीचर्स ने फ्लैट में खोली ड्रग्स फैक्ट्री:एक सरकारी स्कूल में पोस्टेड, दूसरा RAS की कर रहा तैयारी, 2.34 करोड़ की एमडी मिली


