राजस्थान में भाजपा सरकार का एक साल पूरा, हुए कार्यक्रम:प्रभारी मंत्री बाघमार बोलीं- पहले साल में ही धरातल पर उतरेगा राइजिंग राजस्थान समिट

राजस्थान में भाजपा की सरकार का मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भीलवाड़ा नगर निगम परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास व जिले की प्रभारी मंत्री डॉक्टर मंजू बाघमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री युवा सम्मेलन में शामिल होकर विकास पुस्तिका का विमोचन किया। प्रभारी मंत्री ने होनहार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को साइकिल व स्कूटी वितरित की। सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार ने मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस बार राजस्थान में सरकार ने ऐतिहासिक बजट पास करने के साथ ही पहले वर्ष में राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सबमिट का आयोजन किया, जो जल्द ही धरातल पर क्रियान्वित होगा। सरकार ने आमजन को राहत देने के लिए काफी घोषणाएं की है। पहले साल में राइजिंग राजस्थान धरातल पर उतरेगा पूर्व सीएम अशोक गहलोत के राइजिंग राजस्थान के बयान पर प्रभारी मंत्री बाघमार ने कहा- हमारी सरकार ने इस बार पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट का आयोजन किया है। ये निश्चित रूप से धरातल पर उतरेगा। इसके लिए सरकार काम कर रही है। हर जिले में प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव जा रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा उद्योग लग सके और एकल खिड़की योजना का भी सरलीकरण कर रहे हैं। इससे निवेशकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वन नेशन वन इलेक्शन हैं प्रधानमंत्री का सपना प्रभारी मंत्री बाघमार ने वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वन नेशन वन इलेक्शन हो। हर बार सरकार बनती है तो दो-तीन साल इलेक्शन व आचार संहिता लग जाती है, जिससे कई काम बाधित होते हैं। लेकिन वन नेशन वन इलेक्शन होने से बार-बार जनता भी परेशान नहीं होगी और रेवेन्यू का लॉस भी नहीं होगा। आने वाले समय में जनवरी-फरवरी में पंचायत राज व निकाय चुनाव होने वाले हैं, वह एक साथ आगे बढ़ाए जाएंगे। किसानों को दिन-रात बिजली देने के प्रयास उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री का भी एक सपना है कि 2027 तक किसानों को रात के साथ दिन में भी बिजली मिले। इसके साथ ही बिजली उत्पादन के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे है। जिससे ज्यादा से ज्यादा बिजली का उत्पादन हो।हमारा प्रयास रहेगा कि अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी सस्ती बिजली मिले। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान भीलवाड़ा जिला कलेक्टर नमित मेहता, एसपी धर्मेंद्र सिंह, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, माण्डल विधायक उदयलाल भड़ाना, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *