राजस्थान में मार्च में तेज गर्मी पड़ेगी,बारिश की भी संभावना:जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर में सबसे ज्यादा तपेगी जमीन; मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

राजस्थान में इन दिनों तेज धूप पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली ने देश में इस बार गर्मी कैसी रहेगी इसका पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार राजस्थान में सामान्य (40 डिग्री) से ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान है। मार्च में सामान्य से ज्यादा बरसात भी हो सकती है। जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर के एरिया में भीषण गर्मी पड़ सकती है। साथ ही सीमावर्ती जिलों में सामान्य से ज्यादा हीटवेव के दिन रहने का अनुमान जताया है। पूरे देश का पूर्वानुमान देखें तो इस बार राजस्थान के साथ गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल के अलावा पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों (सेवन सिस्टर प्रदेश) में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा रहने का अनुमान है। जो संकेत देता है कि इस सीजन राजस्थान समेत पूरे देश में तेज गर्मी रहेगी। रात में भी औसत से ज्यादा गर्मी और तापमान रहने का अनुमान
राजस्थान में पश्चिमी जिलों के साथ-साथ दक्षिणी जिलों सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली के एरिया में औसत से ज्यादा तापमान रहने का अनुमान है। जबकि कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के इलाकों में थोड़ी कम गर्मी रहेगी। वहीं, इस बार रात में भी सामान्य से कहीं ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान जताया है। मार्च से मई तक रात का न्यूनतम तापमान पूरे राज्य में औसत से 3-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज होने की संभावना है। मार्च में आ सकते है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
मार्च में गर्मी तेज रहने के साथ ही बीच-बीच में दो या उससे ज्यादा बार बारिश की भी संभावना है। इस दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बरसात हो सकती है। इससे बीच-बीच में गर्मी कंट्रोल रहेगी और लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। सीमावर्ती जिलों में ज्यादा रहेगा हीटवेव का प्रभाव
मौसम केंद्र नई दिल्ली से जारी फोरकास्ट में इस बार हीटवेव का ज्यादा असर सीमावर्ती जिलों में रहने की आशंका जताई है। इसमें जालोर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर और गंगानगर शामिल है। जबकि कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के एरिया में हीटवेव कम चलने का अनुमान जताया है। राजस्थान में बीती रात का न्यूनतम तापमान… ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में बारिश, होली से पहले बदला मौसम:कई जिलों में भी आज भी बादल छाए, दिन में तेज गर्मी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में होली फेस्टिवल से पहले मौसम फिर बदल गया है। शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। सुबह से चल रही हवा के कारण भी गर्मी का एहसास कम हो रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *