राजस्थान में सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो लोग जले:गैस रिसाव के कारण आग, कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया धमाका

बांसवाड़ा में इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के प्लांट में ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो मजदूर झुलस गए हैं। ब्लास्ट प्लांट के कोयला डिपो में हुआ। शनिवार सुबह 10.30 बजे हुए हादसे का कारण कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस का रिसाव बताया जा रहा है। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। झुलसे मजदूरों को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीआई रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर तीन थानों के 70 से ज्यादा जवान तैनात हैं। घायलों और हादसे को लेकर मैनेजमेंट से बात की जा रही है। कोयला जलाने वाला टैंक फटा जानकारी के अनुसार इंडिया सीमेंट्स का ये प्लांट बांसवाड़ा शहर से 30 किलोमीटर दूर बजवाना गांव में है। यहां के टैंक में कोयला डालने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि धुआं 5 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। वहीं डेढ़ से 2 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। मजदूरों का आरोप है कि कोयला डिपो में कार्बन गैस की मात्रा लगातार बढ़ रही थी। ब्लास्ट का खतरा था। हम चार-पांच बार प्रबंधन को इसके बारे में बता चुके थे, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया। अब देखिए फैक्ट्री में ब्लास्ट से जुड़े PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *