राजस्थान में होलिका दहन 2 और 3 मार्च की दरमियानी रात को होगा, जिसके बाद 3 मार्च की सुबह रंगों की होली खेली जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान लगने वाले चंद्रग्रहण के सूतक का होलिका दहन और रंगों की होली पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। जयपुर के प्रसिद्ध श्री गोविंददेवजी मंदिर में होलिका दहन से पहले ही 2 मार्च को रंगों और फूलों की होली खेली जाएंगी। इस अवसर पर श्रीमन चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव और अभिषेक दर्शन भी होंगे। मंदिर में सुबह से ही विशेष झांकियां सजाई जाएंगी और राजभोग झांकी में ठाकुर श्रीजी को गुलाल अर्पित किया जाएगा। होलिका दहन ओर रंगों की होली की डेट को लेकर भ्रम दूर 2 और 3 मार्च को होली का अवकाश
राजस्थान सरकार ने होली के अवसर पर 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को धुलंडी का अवकाश घोषित किया है। हालांकि, केंद्र सरकार के अवकाश कैलेंडर में 3 मार्च को होलिका दहन (वैकल्पिक अवकाश) और 4 मार्च को होली का राजपत्रित अवकाश दर्शाया गया है। अब जानिए, रंगों की होली कहां और कब मनाई जाएगी… गोविंददेवजी में 2 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली 5 मार्च को होगी विशेष सेवा-पूजा सांवलिया सेठ का फूलडोल महोत्सव 4 मार्च को
चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में स्थित भगवान सांवलिया सेठ का प्रसिद्ध फूलडोल महोत्सव 4 मार्च को होगा। चंद्रग्रहण के कारण, जो पहले 3 मार्च को होने वाला था, अब इसे एक दिन बाद किया जा रहा है। 4 मार्च को राजभोग आरती के बाद दोपहर 12:00 बजे भगवान सांवलिया सेठ की बेवाण यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु फूलों और गुलाल से होली खेलते हुए फागोत्सव मनाएंगे। सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। — होली से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 3 या 4 मार्च, कब खेली जाएगी होली?:ज्योतिषाचार्यों की अलग-अलग राय, चंद्रग्रहण के कारण हुआ असमंजस; जानिए दहन का समय होली की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। होलिका दहन और धुलंडी की तारीख को लेकर ज्योतिषाचार्यों के अलग-अलग मत हैं। कारण है- 3 मार्च को लगने वाले चंद्रग्रहण और पूर्णिमा पर भद्रा का प्रभाव। अब सवाल है कि होलिका दहन कब होगा और रंगों की होली किस दिन खेली जाएगी? पढ़ें पूरी खबर


