राजस्थान में होली पर कैसा रहेगा मौसम:फरवरी में ही आई हीटवेव की चेतावनी, पारा 36 डिग्री के करीब, सर्दी की विदाई

राजस्थान में पश्चिमी हिस्से से सर्दी की विदाई हो गई है। राज्य में गर्मी का सीजन शुरू हो गया और दिन का अधिकतम तापमान अब 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम-अधिकतम सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान राज्य में गर्मी तेज होने की आशंका है। इस दौरान एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई जिलों में छाए बादल, दिन में तेज गर्मी पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन में धूप रही। जयपुर, अलवर, उदयपुर जिला और उसके आसपास के एरिया में बादल छाए। मंगलवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। बाड़मेर में दिन में तेज गर्मी ने लोगों के पसीने छुटा दिए। जयपुर में पारा 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिन में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में गर्मी के साथ हल्की उमस रही। यहां सुबह-शाम भी सर्दी कम रही और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान औसत से 6 डिग्री ऊपर राजस्थान में सुबह-शाम की सर्दी भी अब लगभग गायब हो गई। कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है। मंगलवार रात में सबसे कम सर्दी बीकानेर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *