बारां| राष्ट्रीय युवा महोत्सव की तर्ज पर युवा दिवस 12 जनवरी को राज्य युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर युवा रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक धनराज मीणा ने बताया कि राज्य युवा महोत्सव में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की भांति राजस्थान यूथ आइकन अवार्ड दिया जाएगा। जिसके लिए राज्य में विभिन्न क्षेत्रों कला व संस्कृति, सामाजिक कार्य, विज्ञान तकनीकी, संचार एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा, उच्च शिक्षा, कृषि, पर्यावरण, उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण तथा स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं की पहचान की जाएगी। चयनित युवाओं को राज्य युवा महोत्सव 12 जनवरी में पुरस्कृत किया जाएगा। यूथ आइकॉन पुरस्कार से संबंधित निर्देश राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर दी है। जिस पर 15 से 29 साल के प्रतिभाशाली युवा रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।


