उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देश के 15 राज्यों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। राजस्थान में बीकानेर सहित 6 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च से मध्य प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिससे मौसम में बदलाव होगा। फिलहाल आज भोपाल, इंदौर समेत कई शहर में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। उधर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। टूरिस्ट सॉफ्ट मनाली और शिमला में भी बारिश-बर्फबारी जारी है। उत्तराखंड में भी कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। दिल्ली में 74 साल में सबसे गर्म फरवरी की रात दर्ज की गई। IMD के मुताबिक 27 फरवरी को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 1951 से 2025 के बीच सफदरजंग में फरवरी में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।