राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के इलेक्शन में अशोक गामोट दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने हैं। गामोठ ने शिक्षकों के हितों में कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कई मांगें लंबित हैं। इन मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उसे पूरा करवाने के लिए पूरे प्रयास संगठन स्तर से किए जाएंगे। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम नवीन जिला कार्यकारणी के गठन के लिए पेंशनर भवन सागवाड़ा में बैठक आयोजित की गई। प्रदेश सभाध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक ललित आर पाटीदार, चुनाव प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित त्रिवेदी, ललित पाटीदार बांसवाड़ा, मानशंकर पाटीदार, प्रदेश ऑडिटर लोकेश भट्ट मौजूद रहे। नवीन कार्यकारिणी ने सभाध्यक्ष चंदूलाल बुनकर, कार्यकारी अध्यक्ष विजेन्द्र दर्जी, जिलाध्यक्ष अशोक गामोठ, जिला मंत्री अरविंद पाटीदार, उपसभाध्यक्ष गजानंद बुनकर, महिला उपसभाध्यक्ष शीला गामोठ, प्रारंभिक शिक्षा उपाध्यक्ष योगेश श्रीमाल, माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष जयंतीलाल पाटीदार, संस्कृत शिक्षा उपाध्यक्ष सुभाष हड़ात, महिला उपाध्यक्ष ऋतु चौबीसा, महिला मंत्री दर्शना जोशी, कोषाध्यक्ष प्रवीण बुनकर, ऑडिटर आशीष पंड्या, प्रवक्ता पंकज कुमार भट्ट, सदस्य व्याख्याता भोगीलाल शर्मा, सदस्य वरिष्ठ अध्यापक नितेश पाटीदार, सदस्य महिला शिक्षिका विभा जोशी, सदस्य शारीरिक शिक्षक अशोक पाटीदार, सदस्य प्रबोधक मुकेश जोशी, संगठन मंत्री जगदीश डामोर, महिला संगठन मंत्री हेमलता सेवक, जिला संरक्षक लालशंकर पाटीदार, हेमंत चौबीसा, तोलाचंद यादव मौजूद रहे। संचालन पंकज कुमार भट्ट ने किया। आभार अरविंद पाटीदार ने व्यक्त किया।


