राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का संभाग स्तरीय अभ्यास वर्ग विद्यानगर पंचवटी सागवाड़ा में शुरू

भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय बांसवाड़ा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता विकास वर्ग सागवाड़ा में शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता मोहन पुरोहित अतिरिक्त मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व अध्यक्ष डॉ. ऋषिन चौबीसा प्रदेश उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा रहे। बांसवाड़ा के जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा ने अतिथि परिचय करवाया मुख्य वक्ता पुरोहित ने कार्यकर्ता कार्यक्रम व अभ्यास वर्ग का महत्व, अनुशासन, समयपालन, शिक्षक, शिक्षा व शिक्षार्थी समस्याओ के समाधान हेतु तत्पर रहकर कार्य करने संगठन के सभी प्रदेश जिला एवं उपशाखा सम्मेलन बैठको, धरना, प्रदर्शन आदि में अधिक से अधिक भाग लेकर संगठन को बढ़ाने व मजबूत करने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता डॉ.अरुणा शर्मा प्रदेश महिला मंत्री व अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार प्रदेश उपाध्यक्ष बांसवाड़ा रहे। परिचय एवं सत्र का संचालन डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष बलवंत बामणिया ने किया। डॉ. शर्मा ने धर्मांतरण, लव जिहाद, जातिवाद, धार्मिक कट्टरता, घुसपैठ, आतंकवाद, पश्चिमीकरण तथा समाज के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियां के समाधान पर चर्चा की। तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता मोहन पुरोहित अध्यक्ष दिलीप पाठक संभाग संगठन मंत्री रहे। परिचय देवीलाल मीणा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ने कराया। मुख्य वक्ता ने सामाजिक समरसता, भारतीय समाज की महान सांस्कृतिक परंपरा, श्रेष्ठ भारतीय रीति-रिवाज और भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक काल में भारतीय समाज पर पड़ने वाले विभिन्न विपरीत प्रभावों की जानकारी देते हुए भारतीय समाज की परंपरा के अनुसार समाज उन्नयन सामाजिक समरसता, कुटुंब, प्रबोधन तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने की प्रेरणा दी। चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता जयमाला पानेरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला एवं अध्यक्ष दिगपाल सिंह जिला संगठन मंत्री बांसवाड़ा रहे। परिचय सुदर्शन सिंह चौहान ने कराया । मुख्य वक्ता ने सभी को संगठन की रीति नीति एवं वर्ष पर्यंत होने वाले कार्यक्रमों कार्य एवं कार्य पद्धति की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रवीण जैन, दिलीपसिंह चौहान, रमेश व्यास, जयदीप पाटीदार, नर्मदा मीणा, जनक भट्ट, निर्मल कुमार निनामा, नवनीत भट्ट, दक्षा कलाल, मीना टेलर, भंवरलाल कातडिया, रमेश पंवार, नानूराम निनामा, रमेश पाटीदार, कमल सिंह सोलंकी तथा तीनों जिलों से प्रदेश, संभाग, जिला और उपशाखा कार्यकारिणियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *