भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में मंगलवार सुबह छापेमारी की। जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर एसीबी की ओर से यह रेड डाली गई है। रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर मंगलवार सुबह एसीबी टीमों ने रेड डाली। रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है एसीबी ने जयपुर, बाड़मेर, दिल्ली, सीकर, बिहार, झारखंड, जालोर सहित 15 जगहों पर कार्रवाई की गई। एसीबी की ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को राउंडअप भी किया गया है।


