राजस्थान सरकार का बजट जारी:अलवर को संभाग बनाने की उम्मीद, पर्यटन और सड़क को लेकर बड़ी घोषणाएं संभव

राजस्थान विधानसभा में आज (बुधवार) डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी 11 बजे से राज्य का बजट पेश कर रही हैं। इस बार बजट में अलवर को संभाग बनाने की उम्मीद भी है। युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों और गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास की अनेक घोषणाओं के अलावा अलवरवासियों को बजट में काफी कुछ मिलने की संभावना है। जिसकी वजह राजनीतिक नेतृत्व भी है। केंद्र व राज्य सरकार में अलवर के दो मजबूत मंत्री हैं। जिसके कारण अलवर को बड़ी सौगात मिल सकती है। अलवर जिले में कई बड़े नए रोड मिलेंगे इस बजट में अलवर जिले को कई बड़े रोड मिल सकते हैं। पुराने रोड के निर्माण की घोषणाएं हो सकती हैं। कुछ नए प्रोजेक्ट आ सकते हैं। ईआरसीपी का पानी आने से पहले पानी को लेकर नई घोषणा हो सकती है। अलवर से निकल दिल्ली मुंबई व पनियाला बड़ौदामेव के लिंक रोड से नई रोड की घोषणा हो सकती है। सरिस्का के विकास को लेकर नई घोषणाओं की उम्मीद है। नई भर्तियों की हो सकती है घोषणा पूरे प्रदेश के लिहाज से बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस में नई भर्तियों की घोषणा होगी। आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर ज्यादातर नौकरियों में सिलेक्शन प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा होने की संभावना है। सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों की सैलरी मानेदय बढ़ाने पर बजट में प्रावधान हो सकता है। किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने पर फिर घोषणा होगी। सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा और बजट प्रावधान होगा। बुजुर्ग, विधवा सहित हर तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पैसा हर साल बढ़ाने के लिए गहलोत राज में कानून बना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *