राजस्थान-MP और दिल्ली में कोल्ड डे, पारा 10° से नीचे:माउंट आबू में तापमान 0° पहुंचा, हिमाचल-उत्तराखंड में पाला पड़ने की चेतावनी

हिमालय में हो रही बर्फबारी और मैदानों की तरफ चलने वाली हवाओं से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट है। इन राज्यों में पारा 10° से नीचे चला गया है। राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 0° पर पहुंच गया है। यहां कार की छतों पर पड़ी ओस की बूंदें जम गईं। सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस 1° रिकॉर्ड किया गया। मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी हर तरफ ओस जमी हुई नजर आ रही है। यहां रात का पारा 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। IMD ने हिमाचल और उत्तराखंड में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। यानी यहां जमीन, हवा से भी ठंडी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में तापमान एक हफ्ते से माइनस में है। सोनमर्ग, गुलमर्ग में मंगलवार रात को भी भारी बर्फबारी हुई। अब देखिए ठंड के मौसम की 2 तस्वीरें… देश के 10 राज्यों में शीतलहर… आगे मौसम कैसा रहेगा राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश : पारा 6° तक पहुंचा, पचमढ़ी देश का 10वां सबसे ठंडा शहर बर्फीली हवाओं की वजह से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। इससे दिन और रात का टेम्प्रेचर 6 डिग्री तक गिर गया है। बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और शाजापुर में कोल्ड डे रह सकता है। मंगलवार को पचमढ़ी देश का 10वां सबसे सर्द शहर रहा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: 17 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट; सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस 1 डिग्री ​​​​​​राजस्थान में शीतलहर से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश के तीन शहरों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर पारा 10° से नीचे पहुंच गया है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग के जिलों में कोल्ड वेव का सबसे ज्यादा असर रहा। सीकर के फतेहपुर में तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा फतेहपुर रहा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 8 शहरों में शीतलहर, विजिबिलिटी 80 मीटर, लखनऊ के जू में हीटर लगाए 8 शहरों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चल रही है। 10 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 80 मीटर रह गई है। लखनऊ के चिड़ियाघर में जानवरों के लिए हीटर लगाए गए हैं। बुलंदशहर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया- आने वाले 3 दिन तक कोल्ड वेव चलेगी। इससे गलन और बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश : 6 शहरों का तापमान माइनस में, पाले का अलर्ट जारी हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद धूप निकल आई है। 8 और 9 दिसंबर को यहां बर्फबारी हुई। जिसके बाद सड़कों पर बर्फ जमी है। आज सुबह 6 शहरों का तापमान ही माइनस में रह गया है। IMD ने आज और कल 3 जिले शिमला, किन्नौर और कुल्लू में कोहरे अलर्ट जारी किया है। साथ ही पाले का अलर्ट भी जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड : 11 जिलों पाला पड़ेगा, शीतलहर को लेकर दो दिन का अलर्ट राज्य के 11 जिलों में मौसम विभाग ने पाला पड़ने का अलर्ट है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में पाला पड़ सकता है। 11 और 12 दिसंबर को कड़ाके की ठंड होगी। जबकि 13 दिसंबर के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब : 17 जिलों में शीतलहर, चंडीगढ़ में तापमान बढ़ा ​​​​पंजाब और चंडीगढ़ में भी शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग की तरफ से 14 दिसंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सबसे कम तापमान गुरदासपुर और पठानकोट में दर्ज किया गया। हिमाचल से लगे 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है, जबकि पंजाब में सबसे अधिक तापमान आनंदपुर साहिब 22.2 डिग्री दर्ज किया गया है। बाकि सभी जिलों का तापमान इससे कम रहा है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ : रायपुर-पेंड्रा में तापमान 7° से नीचे, स्कूलों का टाइम बदला छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में रायपुर समेत कई जिलों में रात का पारा 6 डिग्री तक गिर गया है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण पेंड्रा में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक में पारा 6 डिग्री पहुंच गया है। अगले तीन दिन ठंड और बढ़ेगी। ठंड बढ़ने के कारण सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान प्रदेश के 7 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार शामिल है। रोहतास में सबसे कम 9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।अगले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… अब देशभर में मौसम का हाल 5 तस्वीरों में

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *