राजस्थान-MP में पारा 33°C पार:हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट; हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है और कई शहरों में तापमान 33°C से ऊपर पहुंच गया है। एमपी में सबसे गर्म खरगोन में तापमान 34.8 डिग्री पहुंच गया। हालांकि राजस्थान में शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। हरियाणा में भी पारा 31°C पार कर गया है, हालांकि आज से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटक बड़ी संख्या में अटल टनल के पास बर्फबारी देखने पहुंचे, जिससे वहां जाम लग गया। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध व तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में यलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई है। आज कई जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -25.8°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अगले 2 दिन मौसम का हाल: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: मार्च में तेजी से बढ़ेगा राज्य में तापमान, 40 से°C ज्यादा जा सकता है, पहले सप्ताह में बारिश की संभावना अबकी बार मार्च महीने में मध्य प्रदेश जमकर तपेगा। कई शहरों में तापमान 40°C के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग की माने तो मार्च के पहले सप्ताह में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है, जबकि दूसरे सप्ताह से गर्मी असर दिखाने लगेगी। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: मार्च में तेज गर्मी पड़ेगी, बारिश की भी संभावना: जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर में सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी राजस्थान में तेज धूप पड़ने लगी है। आने वाले दिनों में दिन का तापमान 40°C से ज्यादा रहने का अनुमान है। जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर के एरिया में भीषण गर्मी पड़ सकती है। साथ ही सीमावर्ती जिलों में सामान्य से ज्यादा हीटवेव के दिन रहने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *