राजस्व कामों में पारदर्शिता और जल्द निपटारे पर जोर:सूरजपुर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक; अफसरों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश

सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने संयुक्त जिला कार्यालय में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए। पेंडिंग मामलों का जल्द समाधान करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में फौती नामांतरण, भूमि अधिग्रहण और सीमांकन की समीक्षा की गई। डायवर्सन, बंदोबस्त और खसरा-नक्शा त्रुटि सुधार पर चर्चा हुई। विवादित और अविवादित नामांतरण, बंटवारा और भूमि आवंटन की स्थिति देखी गई। जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र जारी करने की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने पटवारी उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण की समीक्षा की। भू-राजस्व वसूली और भू-अर्जन प्रकरणों में मुआवजा भुगतान की स्थिति जानी। वन अधिकार पट्टा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने आम जनता को सरल और सुचारू सेवाएं देने पर बल दिया। सुशासन तिहार के तहत लगने वाले समाधान शिविरों में प्राप्त अविवादित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *